- प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र ने भेजे 1800 करोड़ कहां गए

- मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना ने हिमाचल सरकार से पूछा सवाल मंडी,। मंडी लोकसभा सीट जो चुनाव में चर्चा का विषय बनी है। मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी ने कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कंगना ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र ने जो 1800 करोड़ रुपए दिए थे वह कहां गए? कंगना ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की खराब नीति की वजह से यह पैसा लोगों तक नहीं पहुंचा है। कंगना ने कहा इस आपरा का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नुकसान का जायजा लेने यहां आए थे। कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग कर टू-जी, फोर-जी, चारा और ना जाने कितने घोटाले किए हैं। कांग्रेस को प्रदेश की जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि कांग्रेस हमेशा से ही जनता के हितों पर कुठाराघात करने में माहिर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते समय सीमा पर सड़क निर्माण करने से गुरेज किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि सीमावर्ती इलाकों में विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि आज एनडी की मोदी सरकार के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है। कंगना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को लेकर हमेशा संवेदनशील रही है। मोदी सरकार ने राजनीति में महिलाओं को आरक्षण दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया, क्योंकि कांग्रेस के लोग नहीं चाहते थे कि इस देश की महिलाएं तरक्की करें।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag