- बांग्लादेश में गर्मी ने तोड़ा 76 साल का रिकॉर्ड, जनजीवन प्रभावित

- अप्रैल महीने में 27 दिनों तक पूरे देश ने भीषण गर्मी का किया सामना ढाका, गर्मी इस बार अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। भारत ही नहीं उसके आसपास के दशों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश इस साल भयंकर गर्मी का सामना कर रहा है। गर्मी ने बांग्लादेश में 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बांग्लादेश ने इस अप्रैल में बीते कई सालों में सबसे लंबे समय तक हीट वेव का अनुभव किया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल के महीने में लगातार 27 दिनों तक पूरे देश ने भयावह गर्मी का सामना किया है। 1948 से अब तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस अप्रैल में किसी एक साल में इस महीने में तेज गर्मी पड़ने का रिकॉर्ड टूटा है। इस साल पहली बार अप्रैल में बांग्लादेश के करीब 75 फीसदी हिस्से में गर्मी का प्रकोप जारी है। इससे पहले इतनी भीषण गर्मी एक दशक पहले 2014 में देखी गई थी जब देश में 25 दिनों तक भंयकर लू चली थी। इस बार 27 दिन से लू चल रही है। मौसम कार्यालय के वेदर बुलेटिन में शनिवार को कहा कि मध्य-पश्चिम, पश्चिम और मध्य बांग्लादेश में बहुत भीषण गर्मी की लहर चल रही है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में गंभीर से हल्की गर्मी है। मौसम विज्ञानी मोहम्मद बजलूर रशीद के मुताबिक जलवायु परिवर्तन बढ़ती गर्मी की एक अहम वजह है। हरियाली और जल निकायों में गिरावट के कारण बांग्लादेश की राजधानी ढाका गर्मियों के दौरान रहने के लिए एक मुश्किल जगह बन गई है। देश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों बढ़ रहे हैं, अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। करीब 17 करोड़ की आबादी वाले दक्षिण एशियाई देश बांग्लादेश में गर्मी ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। भीषण गर्मी के कारण देश में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag