- कैफे में अवैध रुप से फ्लेवर्ड हुक्का पिलाने पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे में ग्राहकों को अवैध रुप से फ्लेवर्ड हुक्का पिलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर ग्वाल पहाड़ी के निकट खुले सासा कैफे में लोगों को बिना किसी लाइसेंस व परमिट के अलग फ्लेवर का हुक्का पिलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश मारी। पुलिस को देखकर हुक्का पी रहे युवक फरार हो गए। पुलिस को मौके पर हुक्का बार चलाने वाला अलीगढ़ निवासी इरशाद मेवाती मिला। वह पुलिस को किसी भी तरह का अलग फ्लेवर तंबाकू का हुक्का बार चलाने के बारे में लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। vvvvvvv

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag