- भाजपा संविधान खत्म करना चाहती है और कांग्रेस समेत विपक्ष उसे बचाना चाहता है : राहुल गांधी

पाटन उत्तर गुजरात की पाटन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंदनजी ठाकोर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान को खत्म करना चाहता है| जबकि कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने की लड़ाई लड रहा है| उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है| सवाल यह है कि भारत का लोकतंत्र बचेगा या नहीं? राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नेता सरेआम चुनाव जीतने के बाद संविधान को फाड़कर फैंक देने की बात कर रहे हैं| जबकि यही संविधान गरीब, किसान समेत सभी रक्षा करता है| राहुल गांधी ने कहा कि हम सत्ता में आए तो महालक्ष्मी योजना लाएंगे और देश के सबसे गरीब परिवारों की सूची बनाएगी| इस सूची में शामिल गरीब परिवार की महिलाओं के बैंक खाते में सरकार प्रति महीने रु. 8500 खटाखट जमा कराएगी| महिलाओं के खाते में सालभर एक लाख रुपए जमा कराएगी| उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देशभर में जातिगत जनगणना भी करवाएगी| ताकि उसके आधार पर भविष्य की योजनाएं बनाई जा सकें| साथ ही उन्होंने गुजरात के प्रत्येक कामगार, श्रमिक, महिला, किसान और युवाओं को लाभ देने वाली योजनाएं शुरू करने की भी घोषणा की| सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर सरकार पर प्रहार किए| मनरेगा, यूसीसी, राम मंदिर, लोन, किसान, बेरोजगारी और युवाओं को लेकर सरकार से सवाल किए| इस मौके पर राहुल गांधी ने भावनगर के महाराजा कृष्णकुमारसिंह को याद किया और उन्हें धन्यवाद दिया| बता दें कि हाल में राहुल गांधी ने कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए राजा-रजवाडों को लेकर विवादित बयान दिया था| राहुल गांधी के बयान को लेकर क्षत्रिय समाज में आक्रोश है| जिसे लेकर आज राहुल गांधी की सभ से पहले क्षत्रियों ने काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताया| हांलाकि राहुल गांधी के सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने काले झंडे दिखा रहे युवकों को हिरासत में ले लिया|

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag