- इंडिया गठबंधन का प्रचार रथ रवाना, हाथ मिलाकर लिया कांग्रेस का जिताने का संकल्प

(सीताराम नाटानी) गुना जिले में गठित इंडिया गठबंधन ने सोमवार से कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेन्द्रसिंह यादव के पक्ष में प्रचार को तेज कर दिया है। गठबंधन का रथ कांग्रेस कार्यालय से रवाना हुआ। जिसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नूरू उल हसन नूर एवं महावीर पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गठबंधन के सभी दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रचार रथ को रवाना करने से पहले कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अपना संबोधन भी दिया। जिसमें सीपीएम से विष्णु शर्मा ने कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि यह किसी पार्टी के चुनाव का सवाल नहीं है और न ही सत्ता परिवर्तन का सवाल है। आज हम देख रहे हैं कि पिछले 10 सालों में देश को खाई में पहुंचा दिया है। हमारे देश में ऐसी विचार धारा शासन कर रही है, जिसने न सिर्फ लोगों के जीवन को बदतर बनाया है कि बल्कि हमारा देश हमारा संविधान भी खतरे में है। सीपीआई के मनोहर मिरोठा ने कहा कि आउटपुट पॉजीटिव आ रहा है और यह किसी नेता से नहीं, जनता से आ रहा है। जनता कह रही है कि इस बार भी हमें 2019 को दोहराना है। ये हमारे लिए प्लस पाइंट है। मैं चाहूंगा कि हमारे साथी जो लगे हुए है कि और ताकत से काम करें और सक्रियता से करें। इस बार हम ढाई लाख पार कर दें कि उनकी दोबारा हिम्मत न हो कि चूनाव में आएं। गठबंधन के जिला संयोजक पुष्पराग शर्मा ने कहा कि पिछले भाजपा प्रत्याशी के 17 सालों में हर साल औसतन 35 हजार वोट का अंतर आ रहा है। यानी हर बार उनका वोट कम हो रहा है। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि देशभर में तानाशाही का जो शासन चल रहा है, निश्चित रूप से वो तो राम की बात कर रहे हैं, हमें तो खुद ही राम बनकर इन रावणों का, राक्षसों का संहार करना है। दलबदलू नेताओं का जरूर पर्दाफाश करना चाहिए, वे स्वार्थ के लिए इधर उधर होते हैं, उनका मुंहकाला करना है। समाजवादी पार्टी के सुल्तान ङ्क्षिह यादव ने कहा कि हमें बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है, जनता में अंडर करंट है। जितने लोग हम यहां हैं वे ही जुट जाएं तो भाजपा की हार निश्चित है। जनता तक अपना विचार पहुंचा दें तो उनके पास तो इतनी कमियां हैं। कांग्रेस के हरिशंकर विजयवर्गीय ने कहा कि जिस उत्साह से कांग्रेस पार्टी ने सभी दलों को जोड़ा है, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। इस समय देश को बचाने की लोकतंत्र को बचाने की घड़ी है। 7 तारीख को पूरी ताकत से मतदान ककराएं निश्चित रूप से कांग्रेस प्रत्याशी की विजय होगी। शिवसेना के जिलाध्यक्ष धमेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी को हर जगह से हमें जिताना है। यही बीजेपी की हार रहेगी। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता नूर उल हसन नूर व आलोक नायक ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस व अन्य दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!
)
  • 2024-05-16 18:34:25

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag