- पुलिस स्क्रैप माफिया रवि काना के सिंडिकेट की कड़ी से कड़ी जोड़ रही

ग्रेटर नोएडा स्क्रैप माफिया रवि काना को पुलिस ने लुक्सर जेल की हाई सिक्यॉरिटी बैरक में और उसकी महिला दोस्त काजल झा को 65 महिला बंदियों के बीच बैरक में रखा है। पुलिस रवि काना के सिंडिकेट की कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। सरिया मफिया से स्क्रैप माफिया बनने में पुलिस, पत्रकार और पॉलिटिशयन में जिस-जिस ने उसकी मदद की। उनकी कुंडली खंगालने के साथ ही सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद 3 पेज की लिस्ट बनाई है। बताया जा रहा है कि उसमें क्षेत्रीय और लखनऊ तक के नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि रवि ने उसके काम में सहयोग करने वाले कई लोगों के नाम बताए हैं। बदले में वह उन्हें मोटी कमाई ट्रांसफर करता था। पुलिस अधिकारी से लेकर राजनेता को मदद के बदले कार से लेकर महंगी जूलरी गिफ्ट करता था। पुलिस मामले में सभी की लिस्ट की तैयार कर रही है। सूत्रों की मानें तो कई लखनऊ के नेता और पुलिस अधिकारी केस की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। स्क्रैप माफिया रवि काना और उसके गैंग के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में दाखिल की है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में आने के बाद रवि ने सबसे पहले मच्छरों से बचने के लिए क्रीम मांगी। उसने कहा कि यहां मच्छर बहुत हैं जिससे वह सो नहीं पाएगा और बीमार हो जाएगा। इसके अलावा उसने सुबह उठकर ब्रश और टूथपेस्ट मांगा। जेल अधिकारियों को उसने बताया कि बैंकॉक में गिरफ्तारी के बाद से उसने ब्रश नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर उसकी गर्लफ्रेंड भी किसी महिला बंदी से नहीं बोली है। वह अकेले ही बैठी है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!
)
  • 2024-05-16 18:34:25

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag