- युवक ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। घटनास्थल से सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिलने से फिलहाल आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। जानाकारी के मुताबिक इलाके के नरेंद्र नगर बरखेड़ा पठानी में रहने वाला राजेश विश्वकर्मा पिता द्वारिका प्रसाद विश्वकर्मा (35) सांची दुग्ध संघ में प्राइवेट काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। उसके परिवार वाले भी पास में ही रहते है, और पत्नि का मायका भी घर के नजदीक है। बीते दिन बच्चे राजेश के माता-पिता के पास गये थे। घर पर पति-पत्नि थे। बताया गया है कि दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में पत्नि पास में ही अपने मायके चली गई। बाद में राजेश का भाई भूरेलाल विश्वकर्मा उसके घर गया तो उसे राजेश की लाश फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई। उसने परिजनो को इसकी जानकारी देते हुए लोगों की मदद से राजेश का शव फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल की जॉच के बाद पुलिस ने प्रकरण कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। पुलिस आगे की जॉच कर रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!
)
  • 2024-05-16 18:34:25

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag