- कांग्रेस की बुद्धि में मंथरा बैठने से हुई दिशाहीन: शिवराज सिंह

मुरैना मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सदियों पुराने संघर्ष के खत्म होने के बाद जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब पूरा देश आनंद उत्सव मना रहा था, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता दु:खी थे, निमंत्रण भेजने के बाद भी उन्होंने महोत्सव में जाने से इंकार कर दिया। कांग्रेस पार्टी की बुद्धि में मंथरा बैठ गई है, जिससे वह दिशाहीन होकर गलत फैसले ले रही है। पूर्व सीएम चौहान, रविवार को कैलारस एवं छैरा में भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिशाहीन हुई कांग्रेस अब सत्ता में आने पर देश की जनता पर विरासत टैक्स लगाने की बात कर रही है। दूसरी ओर राष्ट्रवादी भाजपा है, जिसके पीएम नरेन्द्र मोदी भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है। इसदोरान विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा के शासन में ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज ट्रेन शुरू हो चुकी है। पुल, पुलियों सहित हाईवे का निर्माण होने से क्षेत्र की जनता को आवागमन की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के साथ राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी को चुनना जरूरी है। उन्होंने जनता से भाजपा को आशीर्वाद देकर नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने का आव्हान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, विधायक सरला रावत, प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर भाजपा नेता उपस्थित थे ।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!
)
  • 2024-05-16 18:34:25

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag