- छेड़खानी कर रहे शोहदों ने छात्राओं की पिटाई की, वीडियो वायरल

जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कुछ लड़कों ने मिलकर छात्राओं की पिटाई कर दी। आरोपित युवक छात्राओं से छेड़खानी कर रहे थे, जिसका विरोध छात्राओं ने किया। इससे गुस्से में आकर शोहदों ने छात्राओं की पिटाई कर दी। छात्राएं कॉलेज से घर की तरफ जा रही थीं। मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। दरअसल सुल्तानपुर रोड पर रविवार को छात्राएं कॉलेज से घर दा रही थीं। इस दौरान बाइक पर सवार होकर 2 युवक आए और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। जब छात्राओं ने छेड़खानी का विरोध किया तो उनसे मारपीट करने लगे। एक छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर में महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने आरोप लगाया कि वह अपनी मौसेरी बहन के साथ कॉलेज से घर जा रही थी। सुल्तानपुर रोड स्थित एक बाइक एजेंसी के पास स्थिथ पाली क्लीनिक वाली गली में पहुंची थी तभी बाइक से पहुंचे 2 युवकों गाड़ी खड़ी कर दोनों को रोक लिया और हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। वहीं जब छात्राओं ने विरोध किया तो धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने लगे। वहीं जब छात्राओं ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वहीं लोगों को आता देख शोहदे फरार हो गए।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag