- सेवानिवृत्त हुए स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा - एडीजी अनुराधा शंकर होंगी पदोन्नत

। मप्र पुलिस के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी जगह एडीजी (प्रशिक्षण) अनुराधा शंकर सिंह स्पेशल डीजी बनेंगी। वह एक माह ही इस पद पर रहेंगी, क्योंकि 31 मई को वह भी सेवानिवृत हो रही हैं। इसके बाद उनकी जगह एडीजी (अजाक) राजेश गुप्ता पदोन्नत होकर स्पेशल डीजी बनेंगे। उधर, एडीजी बीबी शर्मा भी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी सुधीर सक्सेना भी इसी वर्ष नवंबर में सेवानिवृत हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम शर्मा प्रदेश पुलिस के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी थे, पर सितंबर 2020 में पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। बहाल होने पर उन्होंने वीआरएस के लिए भी आवेदन किया था, पर सरकार ने अनुमति नहीं दी। ये आइपीएस अधिकारी भी इस साल होंगे रिटायर मई में एडीजी अनुराधा शंकर सिंह, जून में स्पेशल डीजी अशोक अवस्थी और पीटीआरआई में आईजी आरआरएस परिहार, जुलाई में स्पेशल डीजी संजय झा, सितंबर में स्पेशल डीजी सुषमा सिंह एवं एडीजी राजेश गुप्ता, अक्टूबर में एडीजी अनिल कुमार गुप्ता, आइजी आरके हिंगणकर और नवंबर में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त हो जाएंगे। मुख्य सचिव सहित कई आइएएस अधिकारी इस वर्ष हो जाएंगे सेवानिवृत्त मुख्य सचिव वीरा राणा सहित कई आइएएस अधिकारी भी इस वर्ष सेवानिवृत हो जाएंगे। वीणा राणा का रिटायरमेंट इसी वर्ष 31 मार्च को था, पर राज्य सरकार ने उन्हें छह माह ही सेवावृद्धि दी थी। दोबारा सेवा विस्तार नहीं मिलता तो वह सितंबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगी। अध्यक्ष राजस्व मंडल अश्विनी कुमार राय इसी माह, पीईबी के अध्यक्ष सौरभ बंदोपाध्याय अगस्त, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में गए आशीष उपाध्याय सितंबर में और मलय श्रीवास्तव नवंबर में रिटायर हो जाएंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag