- क्षत्रिय आंदोलन में नया मोड़, पद्मिनीबा वाळा ने पीएम मोदी की तारीफ कर किया समर्थन

क्षत्रिय महिला पद्मिनी वाळा क्षत्रिय समाज की संकलन समिति को कांग्रेस की बी टीम करार देते हुए उस पर कड़े प्रहार किए| साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हिन्दुत्व को लेकर उन्होंने जो काम किए हैं, उसे क्षत्रियों को भूलना नहीं चाहिए| बता दें कि राजकोट सीट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रूपाला के बयान से क्षत्रिय समाज में भड़का आक्रोश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा| खासकर सौराष्ट्र में भाजपा को क्षत्रियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है| ऐसे में आज क्षत्रिय समाज की महिला नेता पद्मिनीबा वाळा पत्रकार परिषद कर संकलन समिति पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अगर रूपाला चुनाव जीत गए तो समिति के पदाधिकारियों को चूडियां पहनाएंगी क्षत्रिय आंदोलन के एपी सेंटर बने राजकोट में पद्मिनीबा वाळा ने कहा कि अगर राजपूत समाज की इज्जत गई तो वह पीटी जाडेजा, रमजु जाडेजा और करणसिंह समेत पांच लोगों को चूडियां पहनाऊंगी| साथ ही स्पष्ट कर दिया कि वह संकलन समिति के साथ नहीं हैं| संकलन समिति समाज को गुमराह कर रही है| फिलहाल 4-5 लोग ही मनमानी तरीके से संकलन समिति चला रहे हैं| क्षत्रिय समाज के लोग गांव गांव जाकर परेशान हो रहे हैं| उन्होंने कहा कि जब पुरुषोत्तम रूपाला ने राजकोट सीट से नामांकन भरा तब संकलन समिति घर में सो रही थी| चुनाव के बाद संकलन समिति किसी काम की नहीं रहेगी| पद्मिनीबा वाळा ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भावनगर से आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार उमेश मकवाणा ने क्षत्रिय समाज पर विवादित बयान दिया है| लेकिन संकलन समिति ने उस पर प्रतिक्रिया नहीं दी| भ्रष्टाचार के आरोप में जिस आप पार्टी के नेता जेल में है, उसके नेता आज राजा-महाराजाओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि रूपाला का विरोध बकरार रहेगा| साथ ही राहुल गांधी और उमेश मकवाणा का विरोध करेंगे| पद्मिनीबा ने कहा कि समाज के झंडाबरदार बने संकलन समिति लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी क्यों नहीं मंगवाते| इस मौके पर पद्मिनीबा वाळा ने पीएम मोदी की प्रशंसा की| साथ ही कहा कि हिन्दुत्व को लेकर पीएम मोदी ने काम किए हैं,

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag