- भोपाल सीट पर इस बार नहीं सियासी शोरगुल

-नामचीन चेहरा नहीं दिखाई देने से जनता में भी नहीं दिख रहा उत्साह बीते साल चर्चाओं में रही भोपाल सीट पर इस बार सियासी शोरगुल नहीं सुनाई दे रहा है। यहां 7 मई को चुनाव कराए जाएंगे और छह-सात दिन से भी कम समय रह गया है। बावजूद इसके न तो जनता उत्साहित दिखाई दे रही है और ना ही भाजपा व कांग्रेस जैसे बड़े दलों के प्रत्याशियों का चुनाव-प्रचार रंग पकड़ पाया है। जबकि इसके पहले हुए चुनावों में देश भर की नजरें इस सीट पर लगी हुई थी। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के मुकाबले भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा भारती को उतारकर भोपाल में सियासी घमासान बढ़ा दिया था। इस बार भाजपा ने जहां पूर्व महापौर रहे आलोक शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने जनता की नजरों से अनजान अरुण श्रीवास्तव को चेहरा बनाया है। यह नामांकन दाखिल करने से पहले ही चुनावी जमावट में जुट गए। बावजूद इसके बनी हुई शांति को देखते हुए माना जा रहा है कि जनता से परे यह संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को ही अब तक नहीं साध पाए हैं। राजधानी की सीट सियासी दलों की प्राथमिकता में रही है। इसके बाद भी संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के किसी बड़े नेता की सभा नहीं हुई है। रोड शो की बात छोड़ें तो शहर में होर्डिग़ और बैनर भी नदारद है। भोपाल लोकसभा सीट पर इस बार प्रत्याशियों की संख्या इस बार कम है। 2019 के चुनाव में कुल 30 उम्मीदवार थे। इस बार यह संख्या 25 के अंदर सिमटने का अनुमान है। इनकी वजह से चर्चाओं में रहा भोपाल भोपाल सीट से चुनाव लडऩे वाले नेताओं में पूर्व राष्ट्रपति रहे स्व. डॉ शंकरदयाल शर्मा ही नहीं राजनीति में संत का दर्जा पाले वाले कैलाश जोशी व साध्वी उमाभारती की वजह से सीट चर्चाओं में रही। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी व आरिफ बेग और दिग्विजय सिंह भी यहां से प्रत्याशी रह चुके हैं।लगातार भाजपा का कब्जा1989 से यहां लगातर भाजपा का कब्जा बना हुआ है। 1998 तक चार बार प्रशासनिक अधिकारी रहे सुशील चंद्र वर्मा यहां से चुनाव जीते, 1998 में उमा भारती, 2004-2009 में कैलाश जोशी, 2014 में आलोक संजर और 2019 के चुनाव में प्रज्ञा ठाकुर को जीत मिली। इसके पहले साल 1980 में कांग्रेस से फिर शंकरदयाल शर्मा और 1984 में कांग्रेस से केएन प्रधान को जनता आजमा चुकी है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag