- यह चुनाव सनातन और गैर सनातनी के बीच का है आशिक का जनाजा, हिंदुओं का जनाजा नहीं, अर्थी चर्चाओं में

भोपाल। नरसिंहगढ़ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव की चर्चा देश और प्रदेश में हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवार रोडमल नागर हैं। जो पिछले दो कार्यकाल से अर्थात 10 वर्षों से यहां के सांसद हैं। दोनों ही उम्मीदवार जोर-जोर से अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर नरसिंहगढ़ क्षेत्र के चुनाव प्रचार के दौरान कहते हैं। आपका वोट मुझे नहीं, सीधे प्रधानमंत्री मोदी के पास जाएगा। यह चुनाव सनातन और गैर सनातनी के बीच का है। अयोध्या के मंदिर में भगवान श्री राम की स्थापना हो गई है। नागर अपने नाम और भाजपा के नाम पर वोट नहीं मांग रहे हैं। वोट के लिए वह सनातन और मोदी के नाम की वैतरणी पर चढ़कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से नागर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को गैर सनातनी बता रहे हैं। मोदी के नाम पर वोट मांग कर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में संसदीय क्षेत्र में क्या विकास हुआ है। इसकी कोई चर्चा रोडमल नागर नहीं करते हैं। जिसके कारण यह चुनाव उन्हें भारी पड़ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 1991 का लोकसभा चुनाव प्यारेलाल खंडेलवाल के साथ लड़े थे। इस बार वह रोडमल नागर के सामने लड़ रहे हैं। पिछले 10 वर्ष से वह सांसद हैं। क्षेत्र मे ऐसा कोई विकास नहीं हुआ है। जिसका उल्लेख रोडमल नागर मतदाताओं से कर सकें। मतदाताओं के संपर्क में रोडमल नागर नहीं रहते हैं। जिसके कारण उन्हें इस बार मतदाताओं की नाराजगी का शिकार होना पड़ रहा है। जिसकी भरपाई के लिए वह प्रधानमंत्री मोदी और सनातन के नाम पर वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की ओर से चुनाव आयोग को धर्म के आधार पर चुनाव प्रचार करने पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। चुनाव आयोग द्वारा अभी तक भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है। पिछले दिनों इस संसदीय क्षेत्र में रोडमल नागर का चुनाव प्रचार करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आए थे। उन्होंने यह कहते हुए की आशिक का जनाजा है, जरा धूमधाम से निकले। उनके यह कहने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर यह लोकसभा क्षेत्र चुनाव चर्चा में बना हुआ है। कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह जो पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। वह अपने चुनाव प्रचार के दौरान इमोशनल कार्ड को खेलने का कोई भी मौका नहीं चूकते हैं। भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर पर हमला करते हुए, वह पूछते हैं,10 साल में नागर ने क्या किया है। मैं रोडमल नागर की तरह गायब नहीं रहूंगा। आपसे सतत मिलूँगा, आपकी समस्याओं का समाधान करूंगा। राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से लगा हुआ, गुना और राघोगढ़ होने से, मतदाताओं के बीच उनका अच्छा प्रभाव है। वह गांव गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। मतदाताओं से कह रहे हैं कि नागर को 10 साल दिए। मुझे 5 साल का समय दें। संसदीय क्षेत्र के विकास और मतदाताओं की समस्या सुलझाने का आश्वासन दे रहे हैं। इसके कारण इस संसदीय

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag