- योजनाओं की स्वीकृति के नाम पर शुल्क मांगने वाला गिरोह सक्रिय

श्रमिक कल्याण योजनाएं नि:शुल्क, ठग गिरोह से सावधान रहने की अपील जयपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मंडल की ओर से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों/हिताधिकारियों के लिए प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाएं नि:शुल्क हैं। इसके बावजूद कतिपय लोग योजनाओं की स्वीकृति आदि के नाम पर श्रमिकों से शुल्क वसूल कर ठगी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही भी जारी है। संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने बताया कि भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल, राजस्थान द्वारा प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों/हिताधिकारियों के हितार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (यथा निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल योजना, प्रसूति सहायता योजना, सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की दशा में सहायता योजना, आदि) का संचालन कर प्रदेश के विभिन्न पंजीकृत निर्माण श्रमिकों/हिताधिकारियों का कल्याण किया जा रहा है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के आवेदनों की स्वीकृति के उपरान्त सहायता राशि का भुगतान मण्डल स्तर से प्रदेश के विभिन्न हिताधिकारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया जाता है। मण्डल की समस्त कल्याणकारी योजनाएँ नि:शुल्क होकर इनकी स्वीकृति हेतु किसी प्रकार की राशि/शुल्क देय नहीं है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag