- धान के अंतर की राशि को कांग्रेस तरसा-तरसा के चार किश्त में देती थी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को चारागाह बनाकर भ्रष्टाचार किया

भारत को विश्व मित्र बनाना है चुनाव अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री दिखे कांग्रेस पर और अधिक आक्रामक सूरजपुर कांग्रेस की सरकार थी तब किसानों को धान के अंतर की राशि को चार किश्त में तरसा-तरसा के देती थी। अब हमारी सुशासन की सरकार है एकमुश्त धान खरीदी हो रही है। क्योंकि हम जो बोलते हैं वो करते हैं, कांग्रेस पार्टी की तरह झूठ नहीं बोलते। छत्तीसगढ़ में होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कांग्रेस पर और अधिक आक्रामक दिखे। सूरजपुर की सभा में श्री साय जब भाषण दे रहे थे तब मंच में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पांच साल छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया, लेकिन कांग्रेस ने अपनी जेब भरी। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से 36 वादे किए, जिनमें एक भी पूरा नहीं किया। पांच साल जनता के साथ धोखाधड़ी की। खनिज संसाधनों से भरपूर हमारे प्रदेश को चारागाह बनाकर भ्रष्टाचार किया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag