- (नई दिल्ली) धमाके के साथ 1000 से ज्यादा केमिकल के ड्रम फटे

नई दिल्ली (ईएमएस)। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित एनवायर्नमेंट इन्फॉर्मेशन बोर्ड पहाड़पुर कूलिंग टावर्स लिमिटेड फैक्ट्री में रविवार रात साढ़े नौ बजे आग लग गई। फैक्ट्री में हजारों केमिकल से भरे ड्रम रखे थे। देर रात टी ड्रम धमाके के साथ फटते रहे। कई किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई देती रही। अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही। देर रात तक आग में किसी के फंसे होने की पुलिस और अग्निशमन विभाग ने पुष्टि नहीं की। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार की भूखंड संख्या नौ पर फैक्ट्री लगभग 14 एकड़ में बनी है। इस फैक्ट्री में लगभग 700 से ज्यादा लोग काम करते हैं। फैक्ट्री में चार प्लांट लगे हैं। प्लांटो में कूलिंग टावर के अलग-अलग पार्ट्स बनते हैं। फाइबर की सीट भी बनती हैं। फाइबर की सीट भी कूलिंग टावर में लगती है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल का प्रयोग होता है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण फैक्ट्री के तीन प्लांट बंद थे। एक प्लांट में काम चल रहा था। जिस वजह से फैक्ट्री में ज्यादा संख्या में कर्मचारी नहीं थे। आग लगने पर सभी कर्मचारी बाहर आ गए। रविवार रात लगभग 9:30 बजे फैक्ट्री के बंद प्लांट में एक जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag