- सपुर) मूशा शरीफ दान पेटी से ताला तोडक़र चोरी, फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (। दान पेटी का ताला तोडक़र हाथ साफ करने के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्से से नगद रकम समेत पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद किया है। रतनपुर से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने मूसा शरीफ दरगाह जूनाशहर की दान पेटी पर हाथ साफ किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टिकरापारा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। रतनपुर पुलिस के अनुसार करैहापारा निवासी मिर्जा असरफ बेग ने रिपोर्ट कराया कि, हजरत मूसा शरीफ दरगाह जूनाशहर रतनपुर में दान पेटी रखा होता है। दान पेटी को साल में सिर्फ दो बार उर्स के पहले और बाद में खोला जाता है। हर बार दानपेटी से हजारों रूपये मिलते हैं। 2 मई 2024 की रात्रि दो अज्ञात व्यक्ति दीवाल फांदकर दरगाह में प्रवेश किए। दान पेटी का ताला तोडक़र आरोपियों ने रूपयों पर हाथ साफ किया। इसके बाद खाली पेटी छोडक़र फरार हो गए। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पडताल अभियान चलाया। घटना स्थल में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम राहुल उर्फ रघुबीर गोस्वामी और विनय लहरे है। टिकरापारा से राहुल और सिरगिट्टी से विनय को पकडक़र थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दानपेटी में करीब दस हजार रपये निकालकर दोनो ने आपस में बांटा और खर्च किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों से 510 रूपये जब्त किए। चोरी के दौरान उपयोग किए स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मनोज राज / योगेश विश्वकर्मा

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag