- पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को 20 जून से दिया जाएगा प्रशिक्षण

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की पहल भोपाल। भोपाल से हर साल हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ की यात्रा करते हैं। इनमें सैकड़ों ऐसे श्रद्धालु होते हैं, जो पहली बार यात्रा कर रहे होते हैं। ऐसे श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा की कठिनाई का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं और यात्रा के लिए जरूरी सामग्री भी नहीं ले पाते हैं। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल ने ऐसे श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है, जो 20 जून से प्रारंभ होगा। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा एवं एक अन्य मंडल के अध्यक्ष शरद जैन भोले ने बताया कि पहली बार यात्रा पर जाने वालों को यात्रा में कितना और कैसा सामान ले जाना है। किस आयु के लोगों को कौन सी दवाएं साथ रखना हैं, कौन-सी सावधानियां रखनी हैं। खासकर जब यात्रा के दौरान बारिश या तेज हवा चल रही हो। भटेजा ने बताया कि ऐसे छोटे-छोटे टिप्स देने के लिए 20 जून से संस्था के कार्यालय समेत अन्य कई स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। जिनमें यात्रा पर जा रहे यात्रियों का परिचय भी लिया जाएगा। 8 हजार यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन भटेजा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से पहला जत्था 26 जून को रवाना होगा। अब तक 8 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। पंजाब नेशनल एवं जम्मू एंड कश्मीर बैंक के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। भटेजा ने बताया कि ज्यादातर लोग पहलगाम के रास्ते यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। दूसरा मार्ग बालटाल से जाने का है पर वह छोटा व संकरा है। इस मार्ग पर मंदिर भी बहुत कम हैं। इस कारण से इस रास्ते से वही लोग करा रहे हैं, जो पहले पहलगाम से यात्रा कर चुके हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag