- महिला ने चार बच्चों को पानी की टंकी में फेंका खुद भी कूदी, बच्चों की मौत - महिला को बचाया,

महिला ने चार बच्चों को पानी की टंकी में फेंका खुद भी कूदी, बच्चों की मौत - महिला को बचाया,

बाड़मेर। बाड़मेर जिले के सदर इलाके के धने का तला गांव में एक दर्दनाक घटना घटी जिसमें एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ खुदकुशी करने का प्रयास किया। इसमें महिला की जान तो बच गई लेकिन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के मुताबिक धने का तला गांव में एक मां ने अपने चार बच्चों के साथ पानी की टंकी में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इस घटना में चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि महिला को बचा लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया
कि रविवार को एक महिला ने अपने चार बच्चों को पानी की टंकी में फेंक दिया और इसके बाद खुद भी कूद गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला पारिवारिक विवाद से परेशान थी। महिला के अपने चार बच्चों को पानी की टंकी में फेंकने से उनकी मौत हो गई। महिला को बचा लिया गया है। इस घटना के पीछे का कारण जानने के लिए महिला से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक महिला का पति मजदूरी करता है महिला के बच्चों की उम्र पांच से 11 साल बताई जा रही है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में माहौल गमगीन है। यह घटना पारिवारिक विवादों के गंभीर परिणामों को उजागर करती है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag