- अमेरिकी शख्स 1300 से ज्यादा बार गया सलाखों के पीछे - 6000 दिन बिताए थे जेल में

अमेरिका के एक शख्स को शायद जेल जाना अच्छा लगता था। यही वजह है कि वो 1-2 बार नहीं, 1300 से ज्यादा बार सलाखों के पीछे रहा था। उसने 6000 दिन जेल में बिताए थे। हाल ही में उस शख्स की मौत हो गई, जिसके बाद से उसकी चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार केंटकी में लेग्जिंटन के रहने वाले हेनरी अर्ल को इंटरनेट पर लोग इस वजह से पहचानने लगे थे, क्योंकि वो कई बार जेल जा चुके थे। उन्होंने अपने अधिकतर जुर्म शराब के नशे में किए थे। 74 साल की उम्र में शख्स की इसी साल मई के महीने में मौत हो गई। उसे ओवेंटन कब्रिस्तान में दफनाया गया था जीवन के अंतिम साल उसने एक हेल्थ केयर सेंटर में बिताए थे। उसका कोई परिवार नहीं था, इस वजह से हेल्थ केयर वर्करों ने ही उसका अंतिम संस्कार किया था।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेनरी ने 18 साल की उम्र में तब शराब पीना शुरू किया था, जब उसकी मां की मौत हो गई थी, जिसने उसे गोद लिया था। 1970 के दशक में, जब वो 20 साल के थे, तब उन्होंने छोटे-मोटे जुर्म को अंजाम देना शुरू किया। लोगों का कहना है कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का था। 1992 से जब डिवीजन ऑफ कम्यूनिटी करेक्शन ऑफ लेक्जिंग्टन फेट अर्बन काउंटी सरकार ने जब डिजिटल तरीकों से अपराध के लिए लोगों को बुक करना शुरू किया, तब से हेनरी के जुर्म दर्ज होने शुरू हुए। ऐसे में ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद वो 1500 से ज्यादा बार गिरफ्तार हुए होंगे।माना जाता है कि उन्होंने 6000 घंटे जेल में ही बिता दिए। उसे अक्सर शराब के नशे में हंगामा मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता था। जुलाई 1970 में उसे पहली बार तब अरेस्ट किया गया था, जब उसके पास से एक हथियार बरामद हुआ था। उन्हें 2004 में एक अमेरिकी टॉक शो, जिमी किमेल लाइव पर भी आने का मौका मिला था, पर चूंकि वो जेल में थे, वो इसमें शामिल नहीं हो पाए थे । अप्रैल 2017 में उन्हें आखिरी बार शराब पीकर हंगामा करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया था, पर उसी साल उन्हें बीमारी की वजह से ओवेनटन हेल्थकेयर और रीहैबिलिटेशन फैसिलिटी में भर्ती करवाया गया था। तब से वो वहीं रह रहे थे। बता दें कि आदमी एक बार जेल की हवा खा ले, तो वो दोबारा ऐसा काम करने से बचता है कि उसे जेल जाना पड़े। कैदी जेल से छूटने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार होता है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort bursa escort izmit escort bursa escort kızlar bursa escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet perabet perabet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş hiltonbet hiltonbet giriş hiltonbet hiltonbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş holiganbet holiganbet giriş