- Sambhal Violence Update: यूपी के संभल में स्कूल और इंटरनेट बंद…बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, हिंसा में 4 की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

उत्तर प्रदेश के संभल में आज हालात सामान्य हैं। रविवार को भड़की हिंसा के बाद पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात है। इंटरनेट और स्कूल बंद हैं। इसके अलावा किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समय-समय पर हालात की जानकारी ले रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के संभल में आज इंटरनेट बंद है। जामा मस्जिद में सर्वे के मुद्दे पर भड़की हिंसा के बाद आज स्कूल भी बंद हैं। प्रशासन ने जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। 

यह भी पढ़िए- बुरहानपुर में तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते पकड़ा गया, नामांतरण के लिए मांगे थे पैसे

इस बीच, कलेक्टर ने रविवार को भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। दो मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें पता चला है कि उनकी मौत 315 बोर की गोली लगने से हुई है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

संभल हिंसा अपडेट: रविवार को भड़क गया था मंदिर-मस्जिद मुद्दा

हिंदू पक्ष ने जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश पर सर्वे कराया जा रहा है। रविवार को दूसरे चरण का सर्वे हुआ था, इसी दौरान हिंसा भड़क गई थी।

कोर्ट ने 19 नवंबर को अपना फैसला सुनाया था। उसी रात सर्वे करने वाली टीम मस्जिद पहुंच गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने दूसरे चरण के सर्वे के लिए रविवार यानी 24 नवंबर की तारीख तय की थी।

रविवार सुबह 7.30 बजे एडवोकेट कमिश्नर ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में सर्वे शुरू कराया। इसकी जानकारी मिलते ही लोग सड़कों पर जुटने लगे और पथराव भी शुरू हो गया।

पुलिस ने बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। बाद में पुलिस को हवा में फायरिंग भी करनी पड़ी। इस दौरान कुछ युवकों को गोली लग गई।

रविवार को पुलिस ने दो युवकों की मौत की पुष्टि की थी। देर रात यह आंकड़ा 4 पर पहुंच गया। सोमवार को शहर में हालात सामान्य हैं। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे टीम को बाहर निकाला। बाद में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि सर्वे पूरा हो चुका है। 29 नवंबर को रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

विस्फोटकों की बिक्री पर रोक

प्रशासन ने संभल में हालात सामान्य करने के लिए कुछ सख्त कदम उठाए हैं। हिंसा पर किसी भी तरह की राजनीति को रोकने के लिए बाहरी लोगों के संभल जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सांसद चंद्रशेखर आज संभल आने वाले थे।

यह भी पढ़िए- UP Election Result 2024: यूपी उपचुनाव में योगी का दबदबा…11 मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच कुंदरकी सीट पर रामवीर सिंह ने मारी बाजी, 1993 के बाद हुआ ऐसा

इसके साथ ही जिले में विस्फोटकों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जो लोग अपने घरों की छतों पर पत्थर और ईंट रखते नजर आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag