- विवाह पंचमी 2024: माता जानकी और भगवान श्रीराम का विवाह आज... सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में मनाई जाएगी विवाह पंचमी.

विवाह पंचमी 2024: माता जानकी और भगवान श्रीराम का विवाह आज... सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में मनाई जाएगी विवाह पंचमी.

विवाह पंचमी पर 6 दिसंबर को देश के सभी प्रमुख राम मंदिरों में राम जानकी विवाह उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान चारों भाइयों- भगवान राम, लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की बारात बैंड-बाजे के साथ निकाली जाएगी। वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। मंगल बधाई गीत गाए जाएंगे। इसके बाद आरती की जाएगी और प्रसाद वितरित किया जाएगा।

अगहन या मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन पुरुषोत्तम श्री राम का विवाह माता सीता से हुआ था। हर साल इस दिन को भगवान राम और माता सीता की विवाह वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़िए- White Tea: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है व्हाइट टी, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

 विवाह पंचमी के अवसर पर देशभर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। राम-सीता का विवाह रचाया जा रहा है। गुरुवार को हल्दी की रस्म अदा की गई। शुक्रवार को बारात निकलेगी।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

मान्यता है कि विवाह पंचमी पर राम-सिया की पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इस साल विवाह पंचमी 6 दिसंबर, शुक्रवार को शुभ सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग के साथ अन्य शुभ योगों में मनाई जा रही है। इस दिन सीता-राम मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन होंगे। श्रद्धालु पूजा-अर्चना, यज्ञ और अनुष्ठान करेंगे। कई जगहों पर श्री रामचरितमानस का पाठ भी किया जाएगा।

विवाह पंचमी पर रहेंगे ये योग

  • ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि पंचमी तिथि 05 दिसंबर को दोपहर 12:49 बजे से शुरू होगी। यह 06 दिसंबर को दोपहर 12:07 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार विवाह पंचमी 6 दिसंबर को मनाई जाएगी।
  • 6 दिसंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:00 बजे से शाम 5:18 बजे तक है। पंचमी पर शाम 5:18 बजे से रवि योग भी बन रहा है। यह अगले दिन 7 दिसंबर को सुबह 7:01 बजे तक रहेगा।
  • इनके अलावा सुबह से 10:43 बजे तक ध्रुव योग रहेगा, उसके बाद व्याघात योग बनेगा। विवाह पंचमी पर सुबह से श्रवण नक्षत्र है, जो शाम 5:18 बजे तक रहेगा। उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र है।

रामचरितमानस की रचना की गई थी।

मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को तुलसीदास जी ने इसी दिन रामचरितमानस को पूर्ण किया था। साथ ही इसी दिन राम जी और सीता जी का विवाह हुआ था। इसलिए विवाह पंचमी के दिन रामचरितमानस का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन राम-सिया की पूजा करने से विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था, इसलिए इस माह को अत्यंत शुभ माना जाता है। मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि विवाह के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। - पंडित जगदीश शर्मा, मध्य प्रदेश

यह भी पढ़िए- विशाल मेगा मार्ट आईपीओ: पैसे लेकर हो जाइए तैयार... इस दिन आ रहा है इस कमाल की रिटेल कंपनी का आईपीओ, जानें अहम डिटेल्स

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185