- मौसम अपडेट: शिमला से भी ठंडी दिल्ली... शीतलहर से कांपेगा यूपी

मौसम अपडेट: शिमला से भी ठंडी दिल्ली... शीतलहर से कांपेगा यूपी

दिल्ली में शीतलहर जारी है, यहां तापमान 4.9 डिग्री पर पहुंच गया। शिमला से भी ज्यादा ठंड महसूस की गई। सोमवार को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव में शीतलहर जारी रहेगी। शीतलहर के चलते यूपी, हरियाणा और पंजाब में भी ठंड बढ़ेगी, तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजधानी दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी है। रविवार को दिल्ली शिमला से भी ज्यादा ठंडी रही। दिल्ली का तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ी राज्यों से होते हुए ठंड अब मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही है।

सोमवार को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4-7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

यूपी और हरियाणा में शीतलहर से ठिठुरेंगे लोग (Weather of UP)

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर से लोग ठिठुरेंगे। मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर (मप्र का मौसम)

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रायसेन, राजगढ़, खंडवा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, सिवनी, नौगांव, अनूपपुर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, पचमढ़ी में शीतलहर का असर रहा। भोपाल, सीहोर, शहडोल, जबलपुर में तेज शीतलहर चली।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

भोपाल, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, जबलपुर, मंडला, नौगांव, उमरिया और मलाजखंड में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिन तक ठंड के तीखे तेवर बने रहने की संभावना है। उसके बाद हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़िए- Iran Hijab Controversy: ईरान में सिंगर ने बिना हिजाब पहने यूट्यूब पर डाला वीडियो, तो मिली चौंकाने वाली सजा

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag