- 'IPL में तंबाकू और शराब के विज्ञापनों पर लगाएं रोक', स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल अध्यक्ष को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान सभी प्रकार के तंबाकू और शराब के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।

आईपीएल का 18वीं सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे पहले आईपीएल के विज्ञापनों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक पत्र लिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को 22 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान ‘सरोगेट’ विज्ञापनों सहित सभी प्रकार के तंबाकू और शराब के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी भारत के युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार के तंबाकू या शराब के विज्ञापन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 

'IPL में तंबाकू और शराब के विज्ञापनों पर लगाएं रोक', स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल अध्यक्ष को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान सभी प्रकार के तंबाकू और शराब के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।

 
 

आईपीएल का 18वीं सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे पहले आईपीएल के विज्ञापनों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक पत्र लिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को 22 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान ‘सरोगेट’ विज्ञापनों सहित सभी प्रकार के तंबाकू और शराब के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी भारत के युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार के तंबाकू या शराब के विज्ञापन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने पत्र में लिखा, ‘‘आईपीएल को सरोगेट विज्ञापनों सहित तंबाकू और शराब से जुड़े सभी प्रकार के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने वाले नियमों को सख्ती से लागू करना चाहिए। स्टेडियम के अंदर और राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारण के दौरान भी इस तरह के विज्ञापन नहीं दिखाए जाने चाहिए। प्रतियोगिता के दौरान और खेल सुविधा में तंबाकू और शराब के उत्पादों की बिक्री नहीं होनी चाहिए।’’ पत्र में आगे कहा गया है, ‘‘उन खिलाड़ियों (कमेंटेटरों सहित) को हतोत्साहित करें जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शराब या तंबाकू से जुड़े उत्पादों का समर्थन करते हैं।’’ 

'IPL देश का सबसे बड़ा खेल मंच'

बता दें कि आईपीएल के दौरान अधिकतर भारतीय क्रिकेट प्रेमी टेलीविजन पर इसका आनंद उठाते हैं। ऐसे में यह टूर्नामेंट विज्ञापनदाताओं का पसंदीदा बन जाता है। अतुल गोयल ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना क्रिकेटरों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा, ‘‘स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट खिलाड़ी युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं जबकि आईपीएल देश का सबसे बड़ा खेल मंच है। सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और सरकार की स्वास्थ्य पहल का समर्थन करना सामाजिक और नैतिक दायित्व है।’’

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort bursa escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş kavbet jojobet giriş jojobet giriş jojobet kavbet giriş jojobet kavbet giriş jojobet jojobet giriş kavbet giriş holiganbet jojobet kavbet jojobet giriş jojobet kavbet holiganbet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş perabet perabet giriş betpark betpark giriş casibom betpark kavbet padişahbet Grandpashabet Grandpashabet Onwin jojobet jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş grandpashabet deneme bonusu sss matbet VDcasino sahabet marsbahis jojobet Deneme Bonusu Veren Siteler Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet