- '24 घंटे के अंदर भारत पर लगाऊंगा भारी टैरिफ', रूस के भारत के समर्थन में आने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, फिर दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत रूस से तेल खरीदकर उसे मुनाफे पर बेच रहा है, जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (5 अगस्त, 2025) को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मैं 24 घंटे के अंदर भारत पर भारी टैरिफ लगा दूंगा। रूस को युद्ध मशीन बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत उसे शह दे रहा है।

सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है क्योंकि वे हमारे साथ खूब व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ व्यापार नहीं करते। इसलिए हम 25 प्रतिशत टैरिफ पर सहमत हुए थे, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में इसे काफी बढ़ा दूंगा क्योंकि वे रूस से तेल खरीद रहे हैं।'

भारत की प्रतिक्रिया के बाद ट्रंप ने फिर दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वे भारत पर टैरिफ और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदकर उसे मुनाफे पर बेच रहा है। ट्रंप के इस बयान पर भारत ने कच्चे तेल के निर्यात को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना की थी।

आलोचना करने वाले देश रूस के साथ भी व्यापार करते हैं: भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'वैश्विक बाजार की स्थिति के कारण भारत का आयात एक आवश्यकता है। आलोचना करने वाले देश स्वयं रूस के साथ व्यापार करते हैं, जबकि ऐसा व्यापार कोई महत्वपूर्ण दायित्व भी नहीं है।'

भारत ने अमेरिका को जवाब दिया

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका स्वयं रूस के साथ व्यापार कर रहा है। दूसरी ओर, वह भारत-रूस व्यापार पर उंगली उठा रहा है। पिछले साल कड़े प्रतिबंधों और शुल्कों के बावजूद, अमेरिका ने रूस के साथ लगभग 3.5 अरब डॉलर का व्यापार किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका अभी भी अपने परमाणु उद्योग के लिए यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायन रूस से आयात करता है।

रूस भारत के समर्थन में आया

ट्रंप की शुल्क संबंधी धमकियों के बीच, रूस भारत के समर्थन में आया और कहा कि किसी भी संप्रभु देश को अपना व्यापार साझेदार चुनने का अधिकार है और उसे इस तरह धमकाया नहीं जा सकता। क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा, "किसी भी देश को रूस के साथ व्यापार बंद करने के लिए मजबूर करना गैरकानूनी है। रूस के व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ इस तरह के दबाव को धमकी के रूप में देखा जाएगा।"

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort bursa escort izmit escort bursa escort kızlar bursa escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş perabet perabet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş hiltonbet hiltonbet giriş hiltonbet hiltonbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş