जादूगर शंकर सम्राट प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुँचे, यहाँ उन्होंने प्रेमानंद जी से रूबरू होकर कुछ ऐसे करतब दिखाए, जो न सिर्फ़ मनोरंजक थे, बल्कि हैरान करने वाले भी थे।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन स्थित वृंदावन के सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज हाल ही में जादूगर शंकर सम्राट के जादू से इतने प्रभावित हुए कि वे हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जादूगर शंकर सम्राट का मंत्रमुग्ध कर देने वाला जादू देखकर प्रेमानंद जी महाराज हंसते हुए देखे जा सकते हैं।
दरअसल वीडियो में जादूगर शंकर सम्राट प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुँचे, यहाँ उन्होंने प्रेमानंद जी से रूबरू होकर कुछ ऐसे करतब दिखाए, जो न सिर्फ़ मनोरंजक थे, बल्कि हैरान करने वाले भी थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमतौर पर शांत और गंभीर रहने वाले प्रेमानंद जी महाराज जादूगर के जादू से इतने प्रभावित हुए कि वे खुद को हंसते हुए नहीं रोक पाए।
जादूगर शंकर सम्राट के जादू के करतब
कागज़ से पाँच सौ रुपये का नोट: जादूगर शंकर सम्राट ने एक साधारण कागज़ के टुकड़े से ऐसा जादू दिखाया, जिससे कागज़ पल भर में पाँच सौ रुपये के नोट में बदल गया। इसके बाद उन्होंने एक नोट से कई नोट बनाए, जिसे देखकर वहाँ मौजूद सभी लोग दंग रह गए।
अंगूठी से वभूति (राख) निकालना: उन्होंने अपनी अंगूठी से वभूति निकाली, जिसे देखकर प्रेमानंद जी महाराज और वहाँ मौजूद सभी लोग दंग रह गए।
खाली थैली से माला बनाना: अंत में जादूगर शंकर सम्राट ने एक खाली थैली से प्रेमानंद जी महाराज के लिए एक माला बनाई। यह करतब देखकर प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि यह तो चमत्कार है।
प्रेमानंद जी महाराज की प्रतिक्रिया
इन करतबों को देखकर प्रेमानंद जी महाराज इतने प्रभावित हुए कि दंग रह गए। उन्होंने कहा कि जादूगर शंकर सम्राट की कला वाकई अद्भुत है। यह हमें दिखाती है कि कला और कौशल कैसे मन को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने जग्गार शंकर सम्राट को आशीर्वाद दिया।
यह जादू नहीं, कला है
अपने करतब के बाद, जादूगर शंकर सम्राट ने कहा कि यह सिर्फ़ कला है, जादू नहीं। हम लोगों का मनोरंजन करते हैं। प्रेमानंद जी महाराज और वहाँ उपस्थित सभी लोगों को उनकी बातें बहुत पसंद आईं।