गिरिराज सिंह ने कहा- ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मैं यही कहूँगा कि कृष्ण ने कंस का नाश किया। यहाँ भी कोई कंस है और जन्माष्टमी के अवसर पर उसका नाश निश्चित है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यहाँ भी कुछ लोग कंस की राह पर चल रहे हैं। ऐसे लोगों का नाश निश्चित है। गिरिराज सिंह ने कहा- ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मैं यही कहूँगा कि कृष्ण ने कंस का नाश किया। यहाँ भी कोई कंस है और जन्माष्टमी के अवसर पर उसका नाश निश्चित है।
राहुल की यात्रा सासाराम से शुरू
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी आज बिहार के सासाराम से वोट अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं। राहुल गांधी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ जनजागरण के लिए सासाराम से यह यात्रा शुरू करेंगे। 'वोट अधिकार यात्रा' बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरेगी। 16 दिवसीय यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना में एक रैली के साथ होगा।
यह यात्रा शवयात्रा में बदल जाएगी।
उधर, वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जल्द ही पार्टी की 'शवयात्रा' में बदल जाएगी। चौबे ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार में बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी।
कांग्रेस के दिन अब लद गए हैं
उन्होंने कहा, "कांग्रेस के दिन अब लद गए हैं। प्रस्तावित यात्रा भविष्य में पार्टी की 'शवयात्रा' में बदल जाएगी।" चौबे ने कहा, "एनडीए बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगा। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दो-तिहाई बहुमत से चुनाव जीतेंगे।" कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से लोगों पर हो रहे कथित हमले को उजागर करने के लिए आज मतदाता अधिकार यात्रा शुरू करेंगे। बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है।