- 'धृतराष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं होगा', गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव की तुलना धृतराष्ट्र से की है। आइए जानते हैं गिरिराज ने ऐसा क्यों कहा।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को बिहार में थे और उन्होंने राज्य को कई सौगातें दीं। राज्य के राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने लालू यादव की तुलना धृतराष्ट्र से की है।

गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- "लालू यादव अपने बेटे को गद्दी पर बिठाने के लिए 'धृतराष्ट्र' की तरह बेचैन हैं... मैं बिहार की जनता से, खासकर 30 साल से कम उम्र के युवाओं से अनुरोध करता हूं कि वे समझें कि (राजद के कार्यकाल में) बिहार की क्या स्थिति थी। न बिजली थी, न सड़क, न पानी, गरीबों के पास घर नहीं थे, अस्पतालों में जानवर घूमते थे, स्कूल खंडहर थे, लेकिन आज दृश्य बदल गया है।" केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा- "यह बदला हुआ बिहार है, जिसने उड़ान भरी है और अब इस बिहार को गति देने की जरूरत है। धृतराष्ट्र का सपना कभी पूरा नहीं होगा। महाभारत में भी धृतराष्ट्र अपने बेटे को राजा नहीं बना पाए क्योंकि उनकी नीतियां और उनकी सोच में दोष था।" बिहार में कब हैं चुनाव? चुनाव आयोग जल्द ही बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है। संभावना है कि आगामी अक्टूबर-नवंबर महीने में बिहार विधानसभा चुनाव होंगे। ये चुनाव कुल 243 सीटों के लिए होंगे और किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के एनडीए गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की एआईएमआईएम भी मैदान में हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş romabet romabet giriş romabet romabet giriş romabet romabet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet giriş