प्रोटोकॉल एक निर्धारित व्यवस्था है जो यह तय करती है कि किसी व्यक्ति विशेष को सम्मान, सुविधाएँ या सुरक्षा कैसे प्रदान की जाए। इसमें बैठने की व्यवस्था, स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था और संचार के नियम शामिल हो सकते हैं।
योगी कैबिनेट में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को बिना आधिकारिक पद के प्रोटोकॉल दिलाने वाले निजी सचिव आनंद शर्मा को हटा दिया गया है। मामला बढ़ने के बाद सीएम योगी के कार्यालय से लेकर दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी नाराजगी जताई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
डीएम-एसपी ने लिखा था पत्र
दरअसल, मंत्री के निजी सचिव ने जालौन के जिलाधिकारी और एसपी को पत्र लिखकर कहा था कि मंत्री स्वतंत्र देव के बेटे को जिले के दौरे के दौरान वीआईपी प्रोटोकॉल दिया जाए। जबकि मंत्री का बेटा इसके लिए अधिकृत नहीं है। इस मामले के सामने आने के बाद निजी सचिव को हटा दिया गया है।
प्रोटोकॉल क्या है?
दरअसल, प्रोटोकॉल एक निर्धारित व्यवस्था है जो यह तय करती है कि किसी व्यक्ति विशेष को सम्मान, सुविधाएँ या सुरक्षा कैसे प्रदान की जाए। इसमें बैठने की व्यवस्था, स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था और संचार के नियम शामिल हो सकते हैं। यह औपचारिकता, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करता है और किसी कार्यक्रम या बैठक को व्यवस्थित और गरिमामय बनाता है।
प्रोटोकॉल किसे मिलता है?
भारत में प्रोटोकॉल कुछ व्यक्तियों और पदों को उनकी स्थिति, महत्व और ज़िम्मेदारियों के आधार पर प्रदान किया जाता है। उच्च सरकारी अधिकारी: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, को उच्चतम स्तर का प्रोटोकॉल मिलता है। केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों को भी उच्च स्तरीय प्रोटोकॉल मिलता है, जो उनके पद के आधार पर भिन्न हो सकता है। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए विशिष्ट प्रोटोकॉल नियम लागू होते हैं।
विदेशी दूतावासों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को राजनयिक प्रोटोकॉल के तहत विशेष सुविधाएँ मिलती हैं, जैसे राजनयिक उन्मुक्ति, सुरक्षा और औपचारिक स्वागत। भारत में प्रोटोकॉल के तहत विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, प्रधानमंत्रियों या अन्य उच्च पदस्थ अतिथियों को विशेष सम्मान और सुरक्षा प्रदान की जाती है। सेना प्रमुखों जैसे उच्च सैन्य अधिकारियों को औपचारिक और सुरक्षा प्रोटोकॉल मिलता है। कुछ गैर-सरकारी व्यक्तियों, जैसे बड़े नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, या खतरों का सामना कर रहे लोगों को सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है (जैसे X, Y, Z श्रेणी)। भारत रत्न, पद्म पुरस्कार विजेताओं को कुछ विशेष अवसरों पर प्रोटोकॉल के तहत सम्मान प्राप्त हो सकता है।a