- वंदे भारत एक्‍सप्रेस पर पथराव ट्रेन के डिब्बों के कांच तोड़े

पीएम मोदी ने 4 ‎दिन पूर्व ‎किया था लॉन्चिंग मालदा स्टेशन पर यह घटना ‎हुई
कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को  30 दिसंबर 2022 को लॉन्च ‎किया था उसमें मंगलवार को मालदा स्टेशन तोड़-फोड़ की गई और पथराव ‎किया गया। पत्‍थरबाजी की इस घटना में वंदे भारत ट्रेन की खिड़की के कांच टूट गए हैं। हावड़ा को न्‍यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली सेमी हाई-स्‍पीड वंदे भारत ट्रेन को 4 दिन पहले ही इस रेल रूट पर लॉन्‍च किया गया था। ‎रिपोर्ट के अनुसार वंदे भारत ट्रेन पर हमले की यह घटना मालदा स्‍टेशन के समीप हुई। वंदे भारत ट्रेन पर पत्‍थरबाजी की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हलचल मच गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार न्‍यू जलपाईगुड़ी से चलकर हावड़ा आ रही थी। ट्रेन जब मालदा जिले के कुमारगंज से गुजर रही थी तो वंदे भारत पर पत्‍थरबाजी की गई। इस घटना में ट्रेन के सी-13 कोच में लगा शीशा क्षतिग्रस्‍त हो गया।
भाजपा का आरोप- टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन पर पत्थर फेंके 
हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 30 दिसंबर 2022 को शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विधिवत संचालन शुरू किया था। अब ट्रेन पर पत्‍थरबाजी की घटना ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन पर हमला मामले के जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि प्रीमियर सेमी हाई-स्‍पीड ट्रेन पर किसने पत्‍थरबाजी की। वहीं बीजेपी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे टीएमसी की साजिश करार दिया है। गौरतलब है कि सेमी हाई-स्‍पीड वंदे भारत ट्रेन को पहली बार निशाना नहीं बनाया गया है इससे पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन को अराजक तत्व निशाना बनाते रहे हैं। 15 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ में नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे। इससे ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा था। यह घटना दुर्ग और भिलाई स्टेशन के बीच हुई थी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş nakitbahis Betpark milanbahis nakitbahis online casino online casino perabet perabet giriş perabet perabet giriş bahsegel jojobet perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Güncel Giriş Superbetin Superbetin Giriş Superbetin Güncel Giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio Betcio Giriş betcio güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş Piabet Piabet Giriş Ngsbahis Ngsbahis Giriş İnterbahis İnterbahis Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Coinbar Coinbar Giriş Limanbet Limanbet Giriş İmajbet İmajbet Giriş Restbet Restbet Giriş Matbet Matbet Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş Belugabahis Belugabahis Giriş Online casino nz Best payout online casino nz