- पत्नी ने काटा पति का पेनिस, आंखों में चाकू घोंप कर दी हत्या

पत्नी ने काटा पति का पेनिस, आंखों में चाकू घोंप कर दी हत्या

ब्यूनस आयर्स । एक महिला ने चाकू से अपने पति पर हमला किया और बेहद क्रूर तरीके से उसकी हत्या कर दी। पति का क्षत-विक्षत शव अर्जेंटीना में उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। फ्लोरेंसिया अमादा कट्टानियो नाम की महिला पर अपने पति पेड्रो ज़राटे का पेनिस काटने और आंखों में चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप है। महिला को एक अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया है और जांच की जा रही है कि क्या वह मनोरोगी है। ज़राटे का शव सबसे पहले कट्टानियों की बहन को मिला था। कट्टानियो की बहन ने सबसे पहले ज़राटे के शव को देखा था। वह लगातार उन्हें फोन कर रही थी लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। बहन ने दावा किया कि रविवार को कट्टानियो खून से लथपथ हालत में अपनी मां के घर पहुंची थी। यह देखकर वह डर गई और आनन-फानन में उनके अपार्टमेंट की ओर भागी। मंगलवार को ज़राटे का शव बरामद हुआ। ज़राटे का फेसबुक बताता है कि वह एक एक्टर था और एक लोकल रेगे बैंड से जुड़ा हुआ था। दोनों का एक पांच साल का बच्चा है। फिलहाल महिला को मनोरोग मूल्यांकन के लिए भेज दिया गया है। ज़राटे का शव अल्टोस डी सैन लोरेंजो में कपल के फ्लैट में पाया गया है। लाश का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और उसकी आंख में चाकू घुसा हुआ था। कट्टानियो की बहन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आरोपी महिला को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह खून से लथपथ हालत में टैक्सी से अपनी मां के घर पहुंची थी।
कट्टानियो की बहन ने जब लाश देखी तो उसके पूरे शरीर पर चाकू के घाव थे और वह खून से पूरी तरह सनी हुई थी। कट्टानियो को ला प्लाटा के एक मेडिकल सेंटर के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उसका टेस्ट किया जाएगा। जांचकर्ताओं और प्रॉसेक्यूटर्स का कहना है कि अगर वह मानसिक रूप से बीमार पाई गई तो उसके खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। पड़ोसियों के हवाले से खबरों में बताया गया कि दोनों एक दशक से अधिक समय से साथ रह रहे थे और 2017 में उनकी शादी हुई थी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag