- महिला से छेड़छाड़ और मारपीट में फंसे BJP विधायक, पुलिस ने दर्ज की FIR

मुंबई। महाराष्ट्र के एक भाजपा विधायक के खिलाफ महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोपी विधायक पर अपने पति की पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। पूरा मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में चिमूर निर्वाचन क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कीर्तिकुमार उर्फ बंटी भांगडिया के खिलाफ धारा 354 सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, भांगडिया और कम से कम 15 से 20 लोग शनिवार देर रात शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और उन्होंने उसके पति से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पति को उसके घर से घसीटा और उसे पीटा।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई और उसे भी पीटा गया।
पीड़िता का आरोप लगाया कि उसके दो बच्चों और उसके पति के भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों को के साथ भी मारपीट की गई है। पीड़िता के पति का भाई चिमूर तहसील में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता है। इस बीच, विधायक ने भी उसकी मां के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag