- पिछड़ों और दलितों के दो दुश्मन-एक सपा और दूसरी बसपा : ओमप्रकाश राजभर

आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूट जाने के बाद लगातार सपा पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि अखिलेश यादव मुझे दिशाविहीन बताते हैं जबकि हकीकत में वह खुद दिशाविहीन हैं। सरकार में रहते हुए उन्होंने पिछड़े वर्ग की अन्य जातियों के लिए कुछ नहीं किया है। पिछड़ों और दलितों के दो दुश्मन हैं-एक समाजवादी पार्टी और दूसरी बहुजन समाज पार्टी। दोनों को सिर्फ मुख्यमंत्री पद की चाहत है। उन्हें दलितों और पिछड़ों से मतलब नहीं रहता। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी की हालत खराब हो जाएगी। आजमगढ़ जिले की दोनों लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव की पार्टी की हार होगी। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आगामी लोकसभा चुनाव के बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में पता चल जाएगा कि ओमप्रकाश राजभर का क्या महत्व है। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में अगर सुभासपा समाजवादी पार्टी के साथ नहीं होती तो सपा तीसरे नंबर पर रहती। 2024 में समाजवादी पार्टी आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटों पर तीसरे नंबर पर ही रहेगी चाहे जितनी ताकत लगा ले। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले कई सपा विधायक पाला बदलने की भी संभावना जताई। वहीं उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को साइकिल चोर की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि वह साइकिल चोर हैं तभी उन्हें सभी साइकिल चोर ही नजर आते हैं। अतीक अहमद मामले में रामगोपाल यादव के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि 100 मुकदमे दर्ज हुए अपराधी की पैरवी वह करते हैं। लेकिन, गरीब और पिछड़ों की वह पैरवी नहीं करते हैं। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag