-
बेटी मालती संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, लिया आशीर्वाद
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को अपनी बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपनी बेटी को भी आशीर्वाद दिलवाया। प्रियंका का मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर से एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा बटोर रहा है। मालूम हो कि प्रियंका हाल ही में पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया आईं। यह पहली बार है जब मालती जन्म के बाद ननिहाल आई हैं।
इंडिया आने के बाद प्रियंका चौपड़ा ने निक जोनस के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया और दो दिन बाद अपनी सीरीज सिटाडेल की स्क्रीनिंग भी रखी थी। इसके बाद वह भगवान का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पंडित मंत्रोच्चारण के बीच प्रियंका और उनकी बेटी मालती को तिलक लगाते और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका और निक जोनस जनवरी 2022 में सरोगेसी से मालती के पैरेंट्स बने थे। शुरुआत में प्रियंका ने मालती को चेहरे को छुपाकर रखा था, लेकिन अब वह हर जगह खुलकर पोज देती नजर आती हैं। प्रियंका अभी अपनी सीरीज सिटाडेल को लेकर ही चर्चा में नहीं हैं, बल्कि एक इंटरव्यू के कारण भी वह सुर्खियों में हैं। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड पर पॉलििटक्स करने का आरोप लगाया था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!