- केजरीवाल के बंगले को बताया सद्दाम हुसैन और किम जोंग जैसा महल

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बंगले को सद्दाम हुसैन और किम जोंग जैसा महल बताया जा रहा है। इस समय ‎दिल्ली के सीएम के आवास में सौंदर्यीकरण को लेकर राजनीति तेज है। ‎जिसे लेकर भाजपा अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साध रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ तौर पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर जवाब देना चाहिए। अपने बयान में त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल के आलीशान महल से उनके बारे में कई सच्चाईयां खुलती हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के महल में जिस तरह का वैभव दिखाता है, वह सद्दाम हुसैन और किम जोंग के महलों जैसा लगता है! उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि इस तरह केजरीवाल की पार्टी ने न केवल राष्ट्रीय कद, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय कद भी हासिल किया है! अपना हमला जारी रखते हुए भाजपा नेता ने दावा किया कि उनके आलीशान महल में सेंसर वाले दरवाजे हैं। उन्होंने कहा कि रिमोट से सब कुछ नियंत्रित करते हैं केजरीवाल, यहां तक ​​कि उनकी पार्टी भी। यह पंजाब सरकार को भी रिमोट से नियंत्रित करता है! उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद ऐसे ही लोगों (केजरीवाल) के लिए लिखा गया है- विद्युत की इस चकाचौंध में देख दीप की लौ रोती है, अरे हृदय को थाम महल के लिए झोपड़ी बलि होती है। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मुफ्त की चीजें दिखा कर खुद (केजरीवाल) ने क्या हासिल किया है। यहां पर विषय सिर्फ आरोप लगाने का नहीं है, असली चेहरा दिखाने का नहीं है, सिर्फ कटाक्ष का नहीं है। विषय उस दर्द का है, उस धोखें का है, जो दिल्ली की जनता ने अनुभव किया है। क्योंकि दिल्ली की जनता ने विश्वास किया था और मुफ्त के नाम पर उन्होंने (केजरीवाल) सिर्फ दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। इससे पहले सांसद परवेश साहिब सिंह ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि खुद को आम आदमी कहने वाले दिल्ली के महाराजा अरविंद केजरीवाल का शीश महल देखिए, शीशमहल में टैक्सपेयर के पैसे से लिफ्ट और ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हुए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag