- लव जिहाद संपूर्ण समाज के लिए खतरा है-

झाबुआ : लव जिहाद संपूर्ण समाज के लिए खतरा है, कुछ राजनीतिक संगठन तुष्टीकरण के चलते देश के 80% हिंदुओं के हित का विचार नहीं करते हैं। उक्त विचार विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे द्वारा व्यक्त किए गए हैं। परांडे प्रीतमलाल दुआ सभागृह रीगल तिराहा, इंदौर में गौ सेवा, धर्म प्रसार रथ का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।  यह रथ मुंबई की समस्त महाजन सेवा संस्था द्वारा विश्व हिंदू परिषद को प्रदान किया गया है, जो मालवा प्रांत में धर्म जागरण और गौ सेवा के प्रचार प्रसार के लिए घूमेगा। 

गौ सेवा धर्म प्रसार रथ के लोकार्पण के बाद विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौ रक्षा ओर गो संवर्धन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद गौ सेवा, गौरक्षा के विषय में कार्य करने वाला संगठन है, इसलिए अपनी आस्था की रक्षा हेतु तथा गौ रक्षा, गौ संवर्धन हेतु विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से इस प्रकार के रथ देशभर में चलाए जाएंगे, इनके माध्यम से गो उत्पाद से बनी दवाइयों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में विहिप नेता ने कहा कि लव जिहाद संपूर्ण समाज के लिए खतरा है, कुछ राजनीतिक संगठन तुष्टीकरण के चलते देश के 80% हिंदुओं के हित का विचार नहीं करते। महामंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी अवैध मजारों को हटाया गया है किसी भी मजार के नीचे कोई अवशेष या प्रमाण नहीं मिले हैं, आज देश में ईसाई पादरियों के द्वारा गलत तरीके से धर्मांतरण कराया जाना, लव जिहाद जैसे विषय एवं मंदिरों पर ही सरकारी नियंत्रण होता है किसी मस्जिद या चर्च पर कोई सरकारी नियंत्रण नहीं है। परांठे ने उपस्थित पत्रकारों से आग्रह किया कि ऐसे विषय भी मीडिया के माध्यम से समाज मैं जाना चाहिए। उन्होंने कहा हिंदू हित की रक्षा करने वाले लोग ही केंद्र और राज्य में सत्ता में आने चाहिए, यदि हिंदू विरोधी लोग सत्ता में आते हैं तो उससे हिंदू समाज का नुकसान ही होगा। 

उन्होंने हिंदू समाज के लोगों को मतदान में भाग लेने का आव्हान करते हुए कहा कि घर में बैठकर समाज हित की बात करने से कार्य पूरा नहीं होता, बल्कि घर से बाहर निकल कर मतदान करना भी आवश्यक है। उन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज से आग्रह किया कि मतदान करना हमारा कर्तव्य है, हमें हिंदू समाज के हित में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए।

मिलिंद परांडे ने आगे कहा की पीएफआई जैसे संगठन से बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी संगठन की तुलना करना गलत है, बजरंग दल को बैन करने के विषय और केरला स्टोरी जैसी फिल्मों को बेंड करने के विषय मुस्लिम तुष्टिकरण के ही विषय हैं, इस देश का इतिहास हिंदुओं से ही जुड़ा हुआ है, इसलिए जब तक हिंदू हित के बारे में विचार किए बिना इस देश में राजनीति होगी तब तक देश का भी कल्याण नहीं हो सकता। बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर मिलिंद परांडे ने आगे कहा कि बजरंग दल का जन्म ही संघर्ष में हुआ है, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के समय बजरंग दल का जन्म हुआ और बजरंग दल संघर्षशील ही रहा है, पूर्व में भी बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया गया था, किंतु न्यायालय के द्वारा उस प्रतिबंध को हटा दिया गया, हिंदू द्वेष भावना के कारण यदि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो उसका उचित जवाब भी दिया जाएगा हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं है, धर्म रक्षा और देश की संस्कृति की रक्षा के लिए जो आवश्यक होगा वह हम करेंगे।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पारस जैन द्वारा की गई। जबकि विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सावला कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा एवं प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा सहित विहिप के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत सह मंत्री दिलीप जैन ने किया, एकल गीत आरती जयसवाल ने प्रस्तुत किया। विभाग सह मंत्री संजय चौहान ने आभार प्रकट किया।

विश्व हिन्दू परिषद के सह प्रांत प्रचारक प्रमुख रवि कसेरा ने एक जानकारी में बताया कि आज जिस रथ का लोकार्पण किया गया है, उस रथ में एक 6 बाय 4 फिट की एल इ डी स्क्रीन स्पीकर के साथ लगी हुई है, इस रथ के माध्यम से स्थान-स्थान पर धर्म, संस्कार, गौ माता का धार्मिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक महत्व, गौ आधारित खेती और गौ सेवा से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी। रथ में एक मंदिर भी बना हुआ है, जिसमें शिवलिंग के साथ श्री राम दरबार की मूर्ति लगी हुई है। रथ में धर्म जागरण से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें भी रखी गई हैं, ताकि ग्राम-नगर में पुस्तकों के माध्यम से भी धर्म जागरण और सेवा के विषयों से समाज जन जुड़ सकें, रथ में गो उत्पाद भी रखे गए हैं जिससे अधिकतम लोगों तक को उत्पाद पहुंच सके एवं समाज जन गो उत्पाद का महत्व जान सकें, रथ का डिजाइन गोल्डन कलर में किया गया है जो कि देखने में आकर्षक लगता है।
 
 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag