- एलन मस्क फिर बन सकते हैं दुनिया के सरताज

नई दिल्ली । टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा रईस बनने के करीब पहुंच गए हैं। ‎पिछले ‎दिनों उनकी नेटवर्थ में 6.22 अरब डॉलर का उछाल आया और यह 185 अरब डॉलर पहुंच गया। अभी पहले नंबर पर फ्रांस से बर्नार्ड आरनॉल्ट हैं। उनकी नेटवर्थ 193 अरब डॉलर है। इस साल एलन मस्क की नेटवर्थ में 48.4 अरब डॉलर की तेजी आई है

 जबकि आरनॉल्ट की नेटवर्थ 31.2 अरब डॉलर बढ़ी है। दोनों की नेटवर्थ में अब केवल आठ अरब डॉलर का फासला रह गया है। यानी कुछ ही दिनों में मस्क एक बार फिर आरनॉल्ट से आगे निकल सकते हैं। अक्टूबर 2021 में मस्क की नेटवर्थ 300 अरब डॉलर के पार चली गई थी और यह मुकाम हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले अरबपति थे।

 लेकिन पिछले साल यानी 2022 में उनकी नेटवर्थ में गिरावट आई। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और पेशे से इंजीनियर मस्क एक साथ कई कंपनियों को संभालते हैं। लेकिन उनकी नेटवर्थ में आई उछाल की वजह टेस्ला के शेयरों की कीमत में तेजी है। टेस्ला दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी है जबकि दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में यह नौवें स्थान पर है। 2020 और 2021 में मस्क की नेटवर्थ में काफी तेजी आई थी। मस्क की कंपनी स्पेसएक्स लिस्टेड नहीं है। 


इस बीच ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 144 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में 5.11 अरब डॉलर का उछाल आया। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स चौथे और लैरी एलिसन पांचवें नंबर पर हैं। एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 86.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 62.9 अरब डॉलर के साथ 18वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में 43.8 करोड़ डॉलर की गिरावट आई।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!
)
  • 2024-05-16 18:34:25

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag