-
कलचुरी समाज ने फिर खोला पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मोर्चा
भोपाल। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ कलचुरी समाज का विरोध लगातार जारी है कलचुरी समाज के आराध्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के खिलाफ पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कल्चुरी समाज उनपर लामबंद है।
इसी कड़ी में कलचुरी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एमपी नगर थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन को लेकर डॉ.एलएन मालवीया, उपाध्यक्ष, श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री लगातार हिंदू देवी देवताओं को लेकर अनर्गल टिप्पणियां कर रहे है, उन्होंने सहस्त्रबाहु जी के खिलाफ विवादित बयान दिया था,
यहे भी जानिये..............................
- दिव्यांग खिलाड़ियों को देंगे अधिक से अधिक सुविधाएँ : मुख्यमंत्री चौहान
जो की हमारे श्रद्धा के केंद्र है। उनकी विवादित टिप्पणी से पूरे समाज में और रोष व्याप्त है, इतना ही नहीं विवादित टिप्पणी करने के बावजूद भी अभी तक पंडित शास्त्री ने समाज से सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी है। इसके चलते एमपी नगर पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए पंडित शास्त्री के खिलाफ संविधानिक कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!