- मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं, वहां जाकर सुलह की अपील क्यों नहीं करते : कांग्रेस

मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं, वहां जाकर सुलह की अपील क्यों नहीं करते :  कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा की कुछ हालिया घटनाओं को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधकर सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘चुप क्यों हैं, और वह राज्य का दौरा कर समुदायों के बीच सुलह की अपील क्यों नहीं करते? पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पूछा कि प्रधानमंत्री सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर भेजने की पहल क्यों नहीं कर रहे हैं?


 उन्होंने कटाक्ष कर ट्वीट किया, ऐसा लगता है कि सात सप्ताह पहले मणिपुर में जो भयावह त्रासदी शुरू हुई थी वहां खत्म नहीं हुई है। गृह मंत्री ने एक महीने की देरी से राज्य का दौरा किया और इस सहृदयता के लिए राष्ट्र को उनका आभारी होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मणिपुर के इंफाल जिले में रविवार शाम भीड़ ने एक एम्बुलेंस को रास्ते में रोक उसमें आग लगा दी, जिससे उसमें सवार आठ वर्षीय बच्चे, उसकी मां और एक अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई।


 मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गई थीं। हिंसा में करीब 100 लोगों की मौत हुई है। मणिपुर में 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। 


यह भी  जानिये .............................

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185