-
किसानों का पैसा हड़पने वाले 7 पटवारी निलंबित, 35 के खिलाफ जांच
देवास कलेक्टर ने कैग रिपोर्ट के आधार पर की बड़ी कार्रवाई
भोपाल। प्रदेश में किसानों को मिलने वाली आपदा राहत राशि को परिजनों के खातों में डालने वाले पटवारियों पर देवास कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। किसानों की 1 करोड़ 61 लाख की राशि की डकारने के मामले में 7 पटवारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। जबकि 35 पटवारी एवं लिपिकों के खिलाफ जांच बैठाई है।
किसानों का पैसा डकारने के मामले में किसी कलेक्टर ने पहली बार ऐसी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने कैग रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।कैग रिपोर्ट के अनुसार 2018 से 2022 के बीच देवास जिले के किसानों को प्राकृतिक आपदा में वितरित की जाने वाली राशि में करीब 1 करोड़ 61 लाख का बड़ा भ्रष्टाचार निकलकर सामने आया था। मामले की जांच में 35 पटवारी और कुछ तहसील कर्मचारी दायरे आए थे।
12 जिलों में हुआ था फर्जीवाड़ा पिछले महीने आई कैग रिपोर्ट के अनुसार बारिश, ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा की क्षतिपूर्ति की 15 करोड़ रुपये की राशि राज्य के 12 जिलों में पटवारी एवं अन्य कर्मचारियों ने किसानों की जगह अपने परिचितों के खातों में डलवा ली थी। कैग रिपोर्ट के आधार पर देवास कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से प्रदेश भर के पटवारियों में हड़कंप मच गया है। जबकि अन्य जिले सीहोर, विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, सतना, दमोह, छतरपुर, खंडवा, सिवनी, मंदसौर, अगर, श्योपुर में अभी तक ऐसी कार्रवाई नहीं हुई है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!