- हर गांव और वार्ड में लाड़ली बहना सेना बनेगी

हर गांव और वार्ड में लाड़ली बहना सेना बनेगी

भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भोपाल जिले में ग्राम, वार्ड स्तर पर एक लाड़ली बहना सेना होगी, जिसमें ग्राम की इच्छुक 23 से 60 आयुवर्ग की महिलाएं सदस्य होगी। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम जिसकी आबादी 1500 से कम है ऐसे प्रत्येक ग्राम में 11 सदस्यीय एवं ऐसे ग्राम जिनकी आबादी 1500 से अधिक है वहाँ पर 21 सदस्यीय लाडली बहना सेना का गठन होगा। 


गठित लाडली बहना सेना की कुल सदस्य संख्या में कम से कम 50 प्रतिशत सदस्य मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से लाभांवित सदस्य होंगे। प्रत्येक लाडली बहना सेना में सर्वसम्मति से लाडली बहना सेना प्रभारी एवं लाडली बहना सेना सहप्रभारी मनोनित किया जायेगा, जो एक वर्ष तक प्रभारी एवं सहप्रभारी के दायित्वों का निर्वहन करेंगे उसके पश्चात लाडली बहना सेना के ही अन्य सदस्य प्रभारी एवं सहप्रभारी के रूप में मनोनित होंगे। प्रभारी एवं सहप्रभारी में स्वप्रेरणा, स्वविवेक, स्वेच्छा, उत्साह से कार्य करने एवं नेतृत्व का गुण होना चाहिए।


कलेक्टर सिंह ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना जहां वे स्वयं के आस्तित्व और विकास की सोच को सुदृढ़ कर सकें। शासन की महिला कल्याण के लिए संचालित समस्त योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं निगरानी, महिलायें अपने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक हों एवं इनका उपयोग करने में सक्षम हों। लाड़ली बहना सेना की सदस्यता प्राप्त करने के लिए 23 से 60 आयुवर्ग की महिलाएं आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर अपना नाम पंजीकृत करा सकती है। आंगनवाडी कार्यकर्ता लाड़ली बहना सेना की सदस्य बनने की इच्छुक महिलाओं को पंजीकृत करेंगी। आंगनवाडी कार्यकर्ता पंजीकृत महिलाओं की सूची सेक्टर पर्यवेक्षक को उपलब्ध करायेगी। 

यह भी जानिये ...............



सेक्टर पर्यवेक्षक सेक्टर अंतर्गत आने वाली सभी केंद्रों पर गठित लाड़ली बहना सेना की सूची एवं समन्वयक के रूप में सम्बंधित ग्राम की आंगनवाडी कार्यकर्ता का नाम परियोजना अधिकारी को उपलब्ध करायेंगी। परियोजना अधिकारी प्राप्त सूची अनुसार आंगनवाडी केंद्रवार लाड़ली बहना सेना गठन संबंधी आदेश जारी करेंगें, लाड़ली बहना सेना के सदस्य लिखित में जानकारी कारण सहित आंगनवाडी कार्यकर्ता को देकर अपनी सदस्यता समाप्त कर सकते हैं। ऐसे किसी भी रिक्त स्थान की पूर्ति लाडली बहना सेना प्रभारी एवं अन्य सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से की जायेगी एवं इसकी सूचना सेक्टर पर्यवेक्षक को दी जायेगी। परियोजना अधिकारी लाडली बहना सेना में किये गये परिवर्तन को अद्यतन करेंगे।


प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 प्रारंभ की गयी है। उक्त योजना सहित महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित शासन की समस्त योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और कार्य पर निगरानी रखने हेतु योजना अंतर्गत लाभांवित महिलाओं को सम्मिलित करते हुये 23 से 60 आयु वर्ग की महिलाओं की लाडली बहना सेना गठन किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। 


स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आदि के क्षेत्र में महिलाए बालिकाए अपनी समान पहुंच बना सकें। महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति समाज की सोच में बदलाव, कुप्रथाओं, लिंग आधारित भेदभावों को समाप्त करना, ग्राम एवं वार्ड स्तर बैठक का संचालन लाडली बहना सेना प्रभारी द्वारा किया जायेगा। प्रभारी की अनुपस्थिति में लाडली बहना सेना सहप्रभारी द्वारा बैठक का संचालन किया जायेगा। बैठक की सूचना सेक्टर पर्यवेक्षक को दी जाएगी। आयोजित बैठकों में परियोजना अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, ए.एन.एम., समय-समय पर उपस्थित होकर मार्गदर्शन देगी। आदिवासी, ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक करना ताकि वे स्वयं के विकास के साथ-साथ समाज के विकास की सोच को सुदृढ़ कर सकें। 


महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति समाज की नकारात्मक सोच, कुप्रथाओं, भेदभावों में परिवर्तन लाना, महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली से अवगत कराना तथा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में प्राप्त राशि के सदपयोग हेतु चर्चा एवं मार्गदर्शन देना, समस्त बालिकाओं के शिक्षण तथा सतत स्कूली शिक्षा को सुनिश्चित करें।



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag