- सांसद हेमा मालिनी ने की ई-बस की सवारी, यात्रियों से बात कर लिया फीडबैक

सांसद हेमा मालिनी ने की ई-बस की सवारी, यात्रियों से बात कर लिया फीडबैक

मथुरा। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी अब फिर अपने नए अंदाज में नजर आईं। उन्होंने योगी सरकार द्वारा कुछ दिन पूर्व शहर में श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई एसी इलेक्ट्रॉनिक बस में सफर किया। हेमा मालिनी को ई-बस में सफर और बात करते देख लोग सकते में आ गए और वीडियो में उन पलों को कैद करते हुए दिखाई देते नजर आए। वह भी बस में सफर करने को यादगार बनाने में पीछे नहीं रही और उन्होंने एक अच्छा सा फोटो भी शूट कराया।

Hema Malini Video: इस कारण बिना सिक्योरिटी हेमा मालिनी ने उठाया मेट्रो का  लुफ्त, लोकसभा सांसद बोलीं- मजा आ गया - dream girl hema malini took mumbai  metro to avoid traffic video

 हेमा मालिनी ओमेक्स सिटी से बस में सवार हुई और प्रेम मंदिर होते हुए हरे कृष्णा ऑर्चिड तक का सफर बस में लोगों के साथ करती हुई नजर आई। इस दौरान उनके साथ राजेंद्र पेंसिया विशेष सचिव नगर विकास भी मौजूद थे और हेमा ने उन्हीं के आग्रह पर एसी इलेक्ट्रॉनिक बस की सवारी की।

Mathura News: सांसद हेमा मालिनी ने की ई-बस की सवारी, यात्रियों से बात कर  लिया फीडबैक - Mathura MP hema malini travelled in e bus takes feedback of  people – News18 हिंदी

हेमा मालिनी की बस की सवारी की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि हमारी सांसद महोदया का अंदाज ही निराला है। कभी वह ट्रैक्टर पर बैठे हुए नजर आती हैं तो कभी फसल काटते हुए नजर आती हैं। कभी उनको दूध और लस्सी पीते हुए देखा जा सकता है। तो कभी वृंदावन की गलियों में चाट का स्वाद लेते हुए उनकी तस्वीर देखी जा चुकी है।

यहे भी जानिये ............................


अब हेमा मालिनी ने बस की सवारी करी है। हो सकता है कि शायद उन्होंने इस बात को जानने का प्रयास किया हो कि सरकार के द्वारा जो इलेक्ट्रॉनिक एसी बस चलाई जा रही हैं उनसे आने वाले श्रद्धालुओं को कितना लाभ मिल रहा है। इसीलिए बस से वृंदावन तक का सफर किया और निरीक्षण किया। सांसद महोदया को इस दौरान कुछ सुझाव भी लोगों से मिले होंगे, जिन्हें वह आगामी समय में दूर करेंगी। लोगों ने माना कि यह ई-बस वास्तव में श्रद्धालुओं के लिए काफी लाभप्रद है, क्योंकि पहले भीषण गर्मी में सिर्फ टेंपो और सामान्य बसें ही थी, जिसमें लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रहता था।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag