- CM योगी ने गोरखपुर में 700 लोगों की फरियाद सुनी, कहा जरूरतमंदों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाएं

CM योगी ने गोरखपुर में 700 लोगों की फरियाद सुनी, कहा जरूरतमंदों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनवाएं

गोरखपुर। गोरखपुर में अपने दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया  और जनता के दर्शन किये। सीएम ने जनता दरबार में आए सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी जरूरतमंद आयुष्मान हेल्थ कार्ड से वंचित रह गए हैं, उनके कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं। जन स्वास्थ्य की रक्षा हमारा दायित्व है, इसलिए किसी के इलाज में धन की बाधा नहीं आनी चाहिए। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 700 लोगों की समस्या सुनीं।

Janta Darbar: CM योगी ने सुनी 700 लोगों की फरियाद, बोले- जन स्वास्थ्य की  रक्षा हमारा दायित्व, सभी की समस्या का होगा समाधान - janta darbar cm yogi  listened to the-mobile
सीएम योगी ने हमेशा की तरह गोरखपुर में जनता दरबार लगाया। इस जनता दरबार में करीब 700 लोग पहुंचे। दूसरे जिलों से भी लोग अपनी फरियाद लेकर सीएम से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान सीएम ने एक एक कर सभी की समस्या सुनीं। इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी थे जिनकी समस्या थी कि धन की कमी होने के कारण बीमारी का इलाज नहीं हो पा रहा है। सीएम ने सभी की बात सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि सब की समस्या का समाधान होगा।

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी 700 लोगों की समस्याएं बोले- हर जरूरतमंद का बनवाएं  आयुष्मान हेल्थ कार्ड - Janta Darshan CM Yogi Adityanath listen to peoples  problems in ...
जनता दर्शन में सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी के भी इलाज में धन की कमी नहीं होनी चाहिए। जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएं हैं, उनके इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में बेहतर व्यवस्था बनाई जाए और इसके बाद भी जरूरत पड़े तो हायर सेंटर में इलाज के लिए इस्टीमेट बनवाकर शासन को उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर आर्थिक सहायता राशि जारी की जाएगी। 

यहे भी जानिये ............................


सीएम ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिये आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया कि इलाज में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित अस्पताल से इस्टीमेट लेकर प्रक्रिया पूरी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। विवेकाधीन कोष से तत्काल सहायता राशि जारी करा दी जाएगी।


जनता दरबार में कुछ लोग ऐसे थे, जिनकी समस्या पुलिस व राजस्व से जुड़ी थी। उनकी शिकायतें सुन सीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी की समस्या सुनी जाए और उनका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है,  इसमें किसी ने भी लापरवाही की तो उसे दंड मिलेगा। 


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185