- मुख्यमंत्री भीड़ में बोले आपकी खुशी में मेरी खुशी

मुख्यमंत्री भीड़ में बोले आपकी खुशी में मेरी खुशी

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज चित्तौडगढ़ के कपासन में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान में जनता के बीच पहुंचकर कहा कि आप सब की खुशी में मेरी खुशी है उन्होने दावा किया कि मेरी सरकार प्रदेश की करीब साढ़े सात करोड़ जनता के चेहरे पर सुकुन और मुस्कान लाने के लिए हर उस लक्षित कदम को आगे बढ़ाकर चल रही है फिर चाहे विपक्ष सरकार की कितनी भी आलोचना क्यों ना करें।

Ashok Gehlot On Congress Needs To Come Back In Power In Some States Before  Loksabha Elections | Ashok Gehlot On 2024 Elections: अशोक गहलोत बोले- 2024  चुनावों में चुनौतियों का सामना करने
उन्होने कहा कि राज्य सरकार के पास जनहित में लागू की गई 10 तरह की योजनाओं को लागू करने में कोष की कमी नहीं है सरकार को मालूम है कि इन योजनाओं से प्रदेश का हैप्पी इनडेक्स बढेगा उन्होने विशेष तौर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में लागू की गई 10 लाख तक की  चिंरजीवी दुर्घटना बीमा, 25 लाख तक की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, 40 हजार रूपए का पशुधन बीमा, 1140 के गैस सिलेंडर को 500 रूपए में देने हर घर तक 100 यूनिट बिजली फ्री, किसानों को 2000 यूनिट बिजली फ्री, फ्री राशन, 125 दिन का रोजगार  या 1000 रू माह बेरोजगारी भत्ता,

बेटे की हार पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले- पायलट उस सीट की जिम्मेदारी ले | Ashok  gehlot talk on vaibhav gehlot defeat and sachin pilot - Dainik Bhaskar

 शहरी इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना, 750 से 1000 रूपए प्रतिमाह पेशन करने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में सरकारी खजाने की असली ट्रस्टी जनता है और जनता की जरूरतों के मुताबिक सरकारी खजाने से एक एक पाई का हिसाब सरकार देती है और जनता के ऊपर खर्च करती है उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मौके पर फिर एक बार सामाजिक सुरक्षा गंारंटी देशभर में लागू करने की मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा लगाये जा रहे आरोप कि कांग्रेस ने 40 50 साल के शासन में कुछ नहीं किया उन्होने कहा कि कुछ नहीं किया होता तो आज जिस लोकतंत्र को प्रधानमंत्री मोदी अपनी हूं की राजनीति से हांकने की कोशिश कर रहे है उस लोकतंत्र को कांग्रेस पार्टी के पूर्वजों ने ही सुरक्षित रखा है आज पूरे देश में भय का माहौल बन गया है 

Rajasthan Political Crisis :दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत, सोनिया से आज होने  वाली मुलाकात तय करेगी भविष्य - Ashok Gehlot Visits Delhi Will Meet Sonia  Gandhi Today News In Hindi - Amar Ujala

यहे भी जनिये .......................

और जनहितकारी राजनीति को परदे के पीछे किया जा रहा है कांग्रेस दलित, शोषित विभिन्न समाजों में समरसता और विकास की राजनीति करती है भारतीय जनता पार्टी के उन सभी आरोपो में कोई दम नहीं है जिसमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस  ने 70 साल की आजादी के इतिहास में कोई लोकतांत्रिक व्यवस्था में योगदान नहीं किया है गहलोत ने महंगाई राहत कैम्प के जरिए सरकार द्वारा जारी कि जा रही योजनाओं के लाभांश को उठाने वाली जनता से पूछा की सरकार इन तमाम योजनाओं के फायदे से आप संतुष्ट है या नहीं इस पर उन्हें र्भीड़ से एक ही आवाज आई हां में सरकार द्वारा दी जा रही तमाम गारंटी योजनाओं की अदायगी से खुश हूं।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185