नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर झूठ फैलाने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। आतिशी का यह बयान सिसोदिया पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के एक दिन बाद आया है।
ईडी ने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में उसने बैंक में जमा 11.49 लाख रुपये के अलावा सिसोदिया और उनके पत्नी के स्वामित्व वाली दो अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इसके जवाब में आतिशी ने आरोप लगाया कि ईडी के दस्तावेजों के मुताबिक सिसोदिया के पास 81 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति है। आप नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सिसोदिया को बदनाम करने का प्रयास’ कर रही है और कहा कि उनकी पार्टी ‘‘केंद्र और उसकी एजेंसियों से नहीं डरती। उन्होंने कहा, भाजपा मनीष सिसोदिया की छवि को खराब करना चाहती है,
क्योंकि वह अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने दिल्ली में हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह समझना चाहिए कि आप बीजेपी और उसकी एजेंसियों से नहीं डरती है। आतिशी ने कहा, बीजेपी को सिसोदिया और उनके परिवार से माफी मांगनी चाहिए। आतिशी ने दस्तावेज दिखाते हुए कहा, सिसोदिया के पास 81 लाख रुपये की संपत्ति है, जिसमें 11.50 लाख रुपये उनके बैंक खाते में, 2005 में पांच लाख रुपये में खरीदा गया एक फ्लैट और 2018 में 65 लाख रुपये में खरीदा एक अन्य फ्लैट शामिल है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!