-
एटीएम से फ्रॉड करने वाले दो अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक लाख रुपए का माल जप्त
मुरैना । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एटीएम से फ्रॉड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। बता दें कि दोनों आरोपियों के द्वारा कुछ माह पूर्व एटीएम से फ्रॉड करने के बाद कौनटावेल शोरूम और शिव बाबा मोबाइल से 4 मोबाइल की खरीददारी की गई थी। जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी,वहीं बता दें कि फ़्रॉड होने के बाद फरियादी शिक्षक एक्सिस बैंक से हुई धोखाधड़ी के मामले में सिटी कोतवाली थाने पहुंचा और एटीएम से फ्रॉड करने वालों के खिलाफ करीब 1 महीने पहले मामला दर्ज कराया गया था।
जिसके बाद थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन ने साइबर सेल की मदद से एटीएम से फ़्रॉड करने वाले आरोपी हुर्शीद और फिरोज खान निवासी लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है ।बता दें कि थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गल्ला मंडी के पास दो युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं जिसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्ध युवकों से पूछताछ की तो उनके द्वारा एटीएम से फ्रॉड करने की घटना को स्वीकार करना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 मोबाइल 62 एटीएम कार्ड, शॉपिंग किए गए कपड़े जप्त किए हैं।
अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों ने बताया कि एटीएम पर खड़े होकर एटीएम कार्ड किस बैंक का है, वह कैसे रंग का है, व पिन नंबर क्या है सारी चीजों को देखकर उसके बाद व्यक्ति को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल देते हैं फिर उसके बाद उस एटीएम से लिमिट के अनुसार रुपए निकालकर शॉपिंग करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!