-
आजम खान को 24 घण्टे के भीतर ही फिर मिली दोबारा वाई श्रेणी की सुरक्षा
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मो. आजम खान को 24 घण्टे के भीतर ही दोबारा वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल गई है। शुक्रवार को रामपुर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की सिफारिश पर वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई। वहीं इससे पूर्व कल ही यानि गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस सुरक्षा विभाग ने आजम खान को झटका देते हुए वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा लिया था।
पत्र के मुताबिक आजम खान को वाई श्रेणी की सुरक्षा बनाए रखने का औचित्य नजर नहीं आता है। वीवीआईपी को सुरक्षा दिए जाने के संबंध में बैठक 8 नवंबर 2022 को हुई थी। बैठक में आजम खान की सुरक्षा पर फैसला लिया गया। वाई सुरक्षा कवच के तहत वीवीआईपी को कुल 11 जवान मिलते हैं। सुरक्षा घेरे में दो कमांडो और दो पीएसओ भी होते हैं। विदित हो कि सुरक्षा व्यवस्था की श्रेणियां प्रमुख तौर पर छह तरह की होती हैं। बोलचाल की भाषा में एक्स श्रेणी, वाई और वाई प्लस श्रेणी, जेड श्रेणी और जेड प्लस श्रेणी के तौर पर जाना जाता इसके अलावा एसपीजी की भी सुरक्षा होती है। वाई कैटेगरी की सुरक्षा वापस मिलना आजम खान के लिए राहत की खबर है।