-
कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने भारत के हिस्सों को चीन और पाकिस्तान का बताया
नई दिल्ली । भाजपा द्वारा जारी किए गए एक एनिमेशन वीडियो को लेकर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है भाजपा द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद भाजपा ने ये वीडियो डिलीट कर दिया। कांग्रेस का कहना है कि जो वीडियो भाजपा ने अपलोड किया था उसमें लद्दाख के अक्साई चिन वाले इलाके को चीन का हिस्सा दिखाया गया।
कांग्रेस ने अपने हैंडल पर एक वीडियो भी जारी किया है और समझाया है कि भाजपा के द्वारा जारी किए गए वीडियो क्या गड़बड़ की गई। इसके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा से बड़ा देशद्रोही और उससे बड़ा टुकड़े-टुकड़े गैंग इस देश में कोई नहीं है।
सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा कि भाजपा ने भारत की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया है, यह गलती नहीं गुनाह है। मोदी सरकार द्वारा लाई गई जियोस्पेशियल इनफॉर्मेशन रेगुलेशन बिल के अनुसार- कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और एजेंसी, अगर भारत के नक्शे के साथ खिलवाड़ करे तो उसे 100 करोड़ रुपए का जुर्माना और 7 साल की सजा होगी। अब भाजपा में जेल कौन जाएगा?
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!