-
पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले के विरोध में अभ्यार्थीयों नें नपा के सामने नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन सीबीआई जांच की मांग
सिरोंज । नगर सिरोंज के अभ्यार्थीयों नें पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले के विरोध में छत्रीनाका से मुख्यबाजार होते हुए नगर पालिका के पास पहुँचे जहां पर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौपा । ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कुछ माह पहले ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 पटवारी परीक्षा व्यापम ईएसबी द्धारा मध्यप्रदेश मे आयोजित की गई थी जिसमे लाखो युवाओं ने आवेदन कर परीक्षा मे भाग मे लिया था । परीक्षा भी हुई और उसके बाद परिणाम भी आए । लेकिन परीणामों के कुछ दिन पश्चात आमने आया कि कुछ आयोग्य लोग इस परीक्षा को टॉप कर रहे है। कुछ कृतियॉ इस प्रकार सामने आई । जिस प्रकार कुछ टॉप पटवारी जिसकी रेंक लगी है उनकी परीक्षा में घोटाला देखने को मिला है । जो प्रश्र परीक्षा में गलत लिख रहे है उनके उत्तर सही निकले है ।
एक ही कॉलेज के 7 विघािर्थयों ने टॉप किया है यह मामला सभी विघार्थियों के लिए एवं प्रदेश के लिए दुखदाई है । क्याकि इतनी मेहनत से सामान्य वर्ग एवं गरीब वर्ग के लोग अपने बच्चों को पढाकर परीक्षा देने के लिए तैयार करते है । लेकिन घोटालेबाज उनकी जगह लूट लेती इसमे कही न कही व्यापम की कमियों के कारण योग्य अभ्यर्थी बेरोजगार घूम रहे है । वैसे ही तों बेरोजगारी चरम पर है और अब यह परीक्षा के घोटाले हो रहे है । विघार्थियों ने मांग की है कि पटवारी परीक्षा में विशेष सीबीआई जांच हो और जो लोग इसमे लिप्त है उनपर कठोर कार्यावाही हो और कठोर निर्णय लिया जाए । क्योकि व्यापाम में पहले भी बहुत झोल और घोटाले हुए है जिससे हम विघार्थियों का मनोबल कम होता जा रहा है
क्योकि जो मेहनत कर रहा है उसको सफलता नही मिल पा रही है और भ्रष्टाचारी लोग परीक्षा का दुरूपयोग कर सरकारी नोकरी प्राप्त करे जिससे देश का भविष्य और विघार्थियों का भविष्य खतरे मे है । इस दोरान कोचिंग संस्थान के संचालक प्रवीण विश्वकर्मा विवके सक्सेना मनीष तिवारी सोनू धाकड देव बघेल अभिषेक धाकड निखिल रघुवंशी अशोक रघुवंशी एव उपस्थित रहे । इनका कहना है । लगातार मध्यप्रदेश में विघार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड हो रहा है और लगातार घोटाले पर घोटाले हो रहे है अगर किसी भी प्रकार का कोई भी घोटाला या अन्याय होता है तों युवाओं को अपने हक की लडाई के लिए जरूर आवाज उठानी चाहिए चाहे सरकार कोई भी हो । रजत सक्सेना आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष सिरोंज ।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!