-
हरियाणा से शराब आंध्रप्रदेश ले जा रहा तस्कर संपर्क क्रांति में धाराया
भोपाल। आबकारी और आरपीएफ की टीम ने एक ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा से कम दामों में शराब खरीद कर संपर्क क्रांति से आंध्रप्रदेश लेकर जा रहा था। आरोपी आंध्र प्रदेश में महंगी कीमत में शराब बेचता था। आबकारी अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर ने सूचना मिली थी कि संपर्क क्रांति में एक तस्कर शराब लेकर जा रहा है।
खबर मिलने पर आबकारी टीम ने आरपीएफ के साथ ट्रेन तिरुपति संपर्क कांति एक्सप्रेस के कोच बी-तीन मैं सर्चिंग कर एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान वेनकरम थाना पल्ली आंध्रप्रदेश निवासी 28 वर्षीय सुनकारा नरेश के रूप में बताई गयी है। उसके कब्जे से शराब की 63 बोतल बरामद की गयी है। पूछताछ में आरोपी सुनकारा नरेश ने बताया कि हरियाणा में शराब की कीमत कम होने के कारण वह वहां से शराब खरीद कर आंध्रप्रदेश में अधिक दाम पर बेचता है। आरोपी के पास से बरामद शराब की कीमत डेढ़ लाख से अधिक बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।